{"_id":"61e6b8d46693e54c1e589d85","slug":"faridabad-bk-hospital-no-ultrasound-happening-as-doctor-is-transferred-after-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद का बीके अस्पताल: चिकित्सक का तबादला होने से अस्पताल में नहीं हो रहा अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद का बीके अस्पताल: चिकित्सक का तबादला होने से अस्पताल में नहीं हो रहा अल्ट्रासाउंड
Tue, 18 Jan 2022 06:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 18 Jan 2022 06:26 PM IST
सार
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता यादव ने बताया कि डॉ. सुशील अहलावत का पदोन्नति के बाद तबादला हो गया है। इससे बीके में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
बीके सिविल अस्पताल
- फोटो : SELF
विस्तार
फरीदाबाद जिला नागरिक अस्पताल बीके में मरीजों का अल्ट्रासाउंड कर रहे चिकित्सक का पदोन्नति के बाद तबादला हो गया है। ऐसे में विशेषज्ञ के अभाव में मरीजों का अस्पताल में बीते एक हफ्ते से अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा है। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है और बाहर से जांच करानी पड़ रही है।
विज्ञापन
ओपीडी में रोजाना 1500 से 1800 के आसपास मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। इनमें से दो सौ के आसपास गर्भवती होती हैं। जबकि कई पेट, छाती आदि के दर्द व समस्या को लेकर अस्पताल पहुंचते हैं। रोजाना करीब 100 मरीजों का अल्ट्रासाउंड होता है। लेकिन विशेषज्ञ के अभाव में बाहर से जांच करनी पड़ रही है। ऐसे में एक मरीज के कम से कम एक हजार रुपये खर्च होते हैं।
विज्ञापन
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता यादव ने बताया कि डॉ. सुशील अहलावत का पदोन्नति के बाद तबादला हो गया है। इससे बीके में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक की मांग की गई हैै। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उम्मीद है जल्द चिकित्सक आएंगे।
विज्ञापन