{"_id":"66a7d16018b3f6809b042a9f","slug":"faridabad-becomes-25th-most-polluted-city-in-the-world-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-28319-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दुनिया में 25वां सबसे प्रदूषित शहर बना फरीदाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दुनिया में 25वां सबसे प्रदूषित शहर बना फरीदाबाद
Mon, 29 Jul 2024 10:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Mon, 29 Jul 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
प्रदूषित शहरों की सूची में देश में दूसरे नंबर पर है स्मार्ट सिटी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। प्रदूषण के मामले में फरीदाबाद शहर ने टॉप- 10 की सूची में दूसरे स्थान पर है। सेंटर ऑफ रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) द्वारा टॉप-10 शहरों की सूची जारी की गई है। इस सूची में देश के सबसे प्रदूषित शहरों में पहले नंबर पर मेघालय का बर्नीहाट शहर है। दूसरे स्थान पर हरियाणा का फरीदाबाद शहर है। जबकि चौथे नंबर पर गुरुग्राम और नौवे नंबर पर बल्लभगढ़ शहर है। वहीं, फरीदाबाद से सटे देश की राजधानी दिल्ली तीसरे स्थान पर है और यूपी में इलेकट्रानिक सिटी के नाम से जाने वाला ग्रेटर नोएडा सातवें स्थान पर है। सीआरईए ने जनवरी से लेकर जून महीने तक प्रदूषण के आंकड़ों का अध्ययन कर यह रिपोर्ट तैयार की है।
इन आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है रिपोर्ट
सीआरईए की रिपोर्ट के अनुसार इन छह महीनों में फरीदाबाद 2.5 का औसत स्तर 103 दर्ज किया गया है। इन 182 दिन में फरीदाबाद में पीएम 2.5 का स्तर छह दिन यह खतरनाक श्रेणी, 41 दिन बहुत खराब, 58 दिन खराब, 62 दिन मध्यम और 18 दिन संतोषजनक श्रेणी में रहा है। वहीं, अगर बल्लभगढ़ एरिया की बात करें तो जनवरी से जून महीने तक यहां पर पीएम 2.5 का औसत स्तर 94 दर्ज किया गया है। यहां पर 182 दिन की स्थिति को देखा जाए तो एक दिन यह खतरनाक श्रेणी, 26 दिन बहुत खराब, 63 दिन खराब, 69 दिन मध्यम व 23 दिन संतोषजनक श्रेणी में रहा है।
देश के सबसे प्रदूषित टॉप-10 शहरों में फरीदाबाद
सीआरईए रिपोर्ट के अनुसार देश के टॉप सबसे प्रदूषित शहरों में फरीदाबाद को भी शामिल किया गया है। जनवरी से जून तक की रिपोर्ट में फरीदाबाद का औसतन वायु गुणवत्ता सूंचकाक करीब 250 दर्ज किया गया। इन शहरों में बर्नीहाट, ग्रेटर नोएडा, गुरूग्राम, दिल्ली, भिवानी, भागलपुर, बल्लभगढ़, मुजफ्परनगर और श्रीगंगानगर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
टूटी सड़क और वाहनों का धुंआ प्रदूषण का कारण
टूटी सड़कों के अलावा गाड़ियों से निकलने वाला धुआं, इंडस्ट्रियों से निकलने वाला धुआं, कूड़े के ढेरों में लगने वाली आग भी प्रदूषण के मुख्य कारण हैं। लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट से अधिक निजी गाड़ियों पर निर्भर हो गए हैं। थोड़ी दूर जाने के लिए गाड़ी या बाइक का इस्तेमाल करते हैं। गाड़ियों में धुंआ निकलता है और हवा दूषित होती है। इसके अलावा शहर में कूड़े के ढेर में आग लगाने का चलन भी काफी है। लोग अपने घरों से निकलने वाले कूड़े को डस्टबिन या गारबेज कलेक्शन पॉइंट पर ले जाने की जगह उसे जला देते हैं। इसके अलावा सड़कों के किनारे पड़े हुए कूड़े में आग लगने की घटनाएं भी लगातार होती रहती हैं।
दुनिया में सबसे प्रदूषित 25वां शहर फरीदाबाद
फरीदाबाद शहर देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के प्रदूषित शहरों की सूची में भी शामिल रहता है। दुनिया भर में शहरों में प्रदूषण के स्तर का आकलन करने वाली संस्था आईयू एयर ने जनवरी महीने में साल 2023 की रिपोर्ट जारी की थी, जिसके अनुसार पिछले साल फरीदाबाद दुनिया में 25वां सबसे प्रदूषित शहर था। हालांकि पिछले सालों में स्थिति थोड़ी सुधरी है। साल 2022 में फरीदाबाद दुनिया का 19वां और साल 2021 में 12वां सबसे प्रदूषित शहर था।
00
पिछले सालों की तुलना में स्थिति में सुधार हो रहा है। लेकिन प्रदूषण नियंत्रण के लिए लोगों को सहयोग देने की जरूरत है। कूड़ा जलाने, पुरानी गाड़ी, सीएंडडी वेस्ट, इंडस्ट्री, निर्माण कार्य आदि को लेकर बहुत से नियम हैं, इन नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा। लापरवाही बरतने वालो पर सख्त कार्रवाई होगी।
-संदीप सिंह, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल