फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad: Adult shot dead accused in daughter-in-law who disappeared in the night

फरीदाबाद: प्रौढ़ की गोली मारकर हत्या, रात में फरार हुई बहु पर आरोप

Fri, 21 Jan 2022 03:07 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 21 Jan 2022 03:07 PM IST
सार

बल्लभगढ़ स्थित रेलवे रोड के पास न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी की गली नंबर तीन में रहने वाले विनोद ने बताया कि उनके पिता भरत सिंह की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी सूचना उनकी बेटी ने फोन पर सुबह 8:00 बजे के करीब थी। इसके बाद भी कंपनी से घर आए और इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
Faridabad: Adult shot dead accused in daughter-in-law who disappeared in the night
मृतक के घर पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में गुरुवार रात 55 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तबसे उनकी बहु भी गायब हो गई है। परिजनों का आरोप है कि ससुर और बहु में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, इसलिए संभावना है कि बहु ने ही उनकी हत्या कराई है।

विज्ञापन


बल्लभगढ़ स्थित रेलवे रोड के पास न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी की गली नंबर तीन में रहने वाले विनोद ने बताया कि उनके पिता भरत सिंह की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी सूचना उनकी बेटी ने फोन पर सुबह 8:00 बजे के करीब थी। इसके बाद भी कंपनी से घर आए और इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

क्राइम ब्रांच और सिटी पुलिस कर रहीं जांच

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इस मामले की जांच डीएलएफ क्राइम ब्रांच के साथ-साथ सिटी थाना पुलिस कर रही है। सिटी थाना पुलिस के एसएचओ सत्यवान ने बताया कि भरत सिंह की उम्र करीब 55 साल है जो कंपनी में जाकर बुक बॉन्डिंग का काम करता है। देर रात उनकी किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उन्होंने बताया कि मृतक की बड़ी बहू गीता कल रात से फरार है। परिजनों का आरोप है ससुर और उनकी बड़ी बहू के बीच में कुछ अनबन चल रही थी। हो सकता है कि उनकी बड़ी बहु ही ससुर की हत्या कर मौके से फरार हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed