फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad: 923 people changed numbers, addresses too fake to avoid corona investigation

फरीदाबाद : कोरोना जांच से बचने के लिए 923 लोगों ने बदले नंबर, पते भी फर्जी

Sun, 12 Dec 2021 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Faridabad: 923 people changed numbers, addresses too fake to avoid corona investigation
फरीदाबाद। जिले में कोरोना के मरीजों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने तीन नए मामलों की पुष्टि की। दो मरीजों को स्वस्थ होने पर संक्रमण मुक्त घोषित किया गया। इसके बाद जिले में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 42 हो गई है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, जापान, यूरोप, दुबई आदि देशों से लौटे 923 लोग अभी भी स्वास्थ्य विभाग से यात्रा संबंधी जानकारी साझा करने से बच रहे हैं। इन लोगों ने अपने फोन नंबर बदल लिए हैं। घर के पते भी फर्जी निकल रहे हैं। इस कारण इन लोगों को ट्रेस करने में स्वास्थ्य विभाग को परेशानी हो रही है। यह कोरोना संक्रमण को बढ़ावा दे सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए पुलिस को पत्र लिखकर इन सभी लोगों को तलाशने की मांग की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक 3246 लोग विदेशों से लौटे हैं। इनमें हाई रिस्क देशों से लौटे 570 लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ा दी है। शनिवार को सेक्टर-21, सेक्टर-76 व भतौला गांव से नए मरीज मिले। जिले में अभी तक कुल 99,996 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 99,237 ठीक हो गए हैं। 717 लोगों की मौत हुई है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में अब कोेरोना के 42 सक्रिय मामले हैं। इनमें से एक मरीज को अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है, जबकि 41 को होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को 2675 नए सैंपल लिए गए। इनमें 2047 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

जिले अब तक 3,246 लोग विदेशों से लौटे
विश्व के कई देशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा बढ़ने के बाद विदेश से लौटने वाले लोगों का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले अब तक 3,246 लोग विदेशों से लौटे हैं। इनमें से हाई रिस्क वाले देशों से आने वाले लोगों की 571 है। इनमें 40 लोग शनिवार को ही लौटे हैं। नियमों के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग ने इनमें से 171 लोगों के टेस्ट किए हैं, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बाकी लोगों के टेस्ट भी जल्द ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed