Fraud in Faridabad : कुलपति बनवाने का झांसा देकर डीयू प्रोफेसर से 37 लाख ठगे
Faridabad: आरोपी ने खुद को एक राजनीतिक पार्टी का नेता बताया था। आरोपी ने कहा था उनकी सरकार बन रही है पार्टी फंड में कुछ रकम देनी होगी, इसके बदले में उन्हें किसी विश्वविद्यालय का कुलपति बनावा देगा। साल-2019 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान इलेक्शन फंड के रूप में करीब 37 लाख रुपये नकद ले लिये।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्वविद्यालय का कुलपति बनवाने का झांसा देकर एक युवक ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर से 37 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को एक राजनीतिक पार्टी का नेता बताया था। आरोपी ने कहा था उनकी सरकार बन रही है पार्टी फंड में कुछ रकम देनी होगी, इसके बदले में उन्हें किसी विश्वविद्यालय का कुलपति बनावा देगा। साल-2019 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान इलेक्शन फंड के रूप में करीब 37 लाख रुपये नकद ले लिये। काफी समय बाद भी काम नहीं होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-31 थाने में दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सुरक्षा कारणों से नाम ना छापने की शर्त पर पीड़ित ने बताया वह सेक्टर-31 में परिवार के साथ रहते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उनके कॉलेज में मूलरूप से पानीपत निवासी नरेंद्र चौधरी आता रहता था। कॉलेज के प्राचार्य ने उन्हें आरोपी से मिलाते हुए कहा था कि वह एक राजनीतिक पार्टी के रसूखदार नेता हैं। जान-पहचान होने के बाद नरेंद्र उनके घर तक आने लगा। साल 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने बताया प्रदेश में उनकी सरकार बनने जा रही है।
सरकार बनने पर उन्हें किसी विश्वविद्यालय का कुलपति बनवा देगा। इसके लिए चुनाव खर्च के लिए फंड के रुप में 50 लाख रुपये पार्टी को देने होंगे। पीड़ित उसकी बातों में फंस गए। उन्होने किश्तों में आरोपी को 37 लाख रुपये दे दिए। सरकार बनने का बाद पीड़ित ने नरेंद्र से कुलपति बनावाने के लिए कहा। आरोपी ने इसके लिए 10 लाख रुपये और मांगे।
पीड़ित ने कहा कि कुलपति बनने के बाद बाकी रकम दे देगा। आरोपी ने इसके लिए मना कर दिया। पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने केवल तीन लाख रुपये वापस किया। इसके बाद फोन उठाने बंद कर दिए। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।