फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad: 135 new covid infected found, three died

फरीदाबाद: 135 नए संक्रमित मिले, तीन की मौत

Thu, 27 May 2021 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Faridabad: 135 new covid infected found, three died
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण को मात देने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है वहीं, संक्रमण के नए मामलों में कमी आ रही है। बीते 24 घंटों में जिले में 135 नए संक्रमित मिले। जबकि तीन संक्रमितों की मौत की पुष्टि जिला स्वास्थ्य विभाग ने की है। वहीं 300 से अधिक लोगों ने कोरोना को मात दी।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को मात देने वाले मरीजों को पोस्ट कोविड ओपीडी सुविधा का लाभ लेने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग ने उनके उपचार के लिए सरकार की उमंग योजना के तहत पोस्ट कोरोना केयर सेंटर की शुरुआत की है। बीके सिविल अस्पताल परिसर स्थित आयुष भवन में उमंग पोस्ट कोरोना केयर सेंटर बनाया गया है। पहले दिन 15 लोगों को चिकित्सकीय परामर्श दिए गए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद लोगों को पोस्ट कोविड की समस्याएं जैसे थकान, सांस लेने में परेशानी, हृदय संबंधी बीमारी, बदन दर्द, खून के थक्के जमना, नींद व भूख नहीं लगना, घबराहट, भूलना, दुविधा में रहने की समस्याएं बढ़ गई हैं। जिसे देख सभी जिला नागरिक अस्पतालों में पोस्ट कोरोना केयर सेंटर बनाने का फैसला किया गया है। जहां लोगों का इलाज आयुर्वेद और एलोपैथी के अलावा योग, प्राणायाम से किया जाएगा। यहां पर दो आयुष के डाक्टर और एक सामान्य फिजिशियन और मनोरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की जानी है। फिलहाल आयुष विभाग के डॉ. योगेंद्र सरधाना और डॉ. सुजाता कौशिक नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोरोना संक्रमण से उबरे लोगों को हो रही शारीरिक समस्याओं से निजात दिलाना बहुत ही आवश्यक है। बीके सिविल अस्पताल में लोग पोस्ट कोरोना केयर सेंटर में आकर नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। - डॉ. रणदीप सिंह पुनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed