फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Family beaten up for not giving son's wedding party

Faridabad News: बेटे की शादी की पार्टी नहीं देने पर परिवार को पीटा

Fri, 17 Mar 2023 10:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Family beaten up for not giving son's wedding party
- पीड़िता की शिकायत पर 25 युवकों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बसेलवा कॉलोनी में बेटे की शादी की पार्टी ना देने पर करीब दो दर्जन युवकों ने परिवार पर हमला कर दिया। घटना में महिला व उसके दो बेटे घायल हो गए। घायलों का बीके अस्पताल में इलाज कराया गया। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बसेलवा कॉलोनी निवासी इमामुद्दीन व उसकी पत्नी कमरुन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कमरुन के बेटे का कुछ दिन पहले उत्तरप्रदेश में विवाह हुआ था। शादी के बाद परिवार के लोग बसेलवा कॉलोनी अपने घर लौटे। 11 मार्च को कमरुन कॉलोनी में स्थित दुकान पर घरेलू सामान लेने गई थीं। यहां पिंटू, निक्की और राहुल ने उससे बेटे की शादी की पार्टी मांगी। कमरुन ने कहा कि कुछ दिनों बाद पार्टी देंगी। शादी में काफी पैसे खर्च हो गए हैं। आरोपी बार-बार पार्टी की मांग करते रहे और कमरुन मना करती रहीं। इस बात को लेकर महिला और युवकों के बीच बहस हो गई। इस पर पिंटू ने महिला के हाथ में लाठी मारते हुए जान से मारने की धमकी दी। झगड़ा बढ़ता देख कमरुन अपने घर आ गईं और घटना के बारे में परिजनों को बताया। कमरुन के परिवार के लोग शिकायत लेकर आरोपियों के पास गए तब तक पिंटू ने फोन करके करीब 20-25 लड़के बुला लिए। आरोप है सभी ने कमरून के परिवार पर लाठियों से हमला कर दिया। इसमें कमरुन और दो बेटों को गंभीर चोट आई हैं। घायलों को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed