{"_id":"6ada67dff2d9a120f90b5d51","slug":"faked-illness-to-get-a-lift-then-robbed-the-bike-and-mobile-phone-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83460-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीमार होने का बहाना बनाकर लिफ्ट ली, बाइक-मोबाइल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीमार होने का बहाना बनाकर लिफ्ट ली, बाइक-मोबाइल लूटे
विज्ञापन
धौज थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सात अक्तूबर को सेक्टर-56 के पास एक युवक ने बीमार होने का बहाना बनाया। उसने बाइक सवार दो दोस्तों से लिफ्ट ली। इसके बाद उसने चाकू की धमकी देकर उनकी बाइक और दो मोबाइल फोन लूट लिए। धौज थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मुकेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सात अक्तूबर की शाम करीब चार बजे वह अपने दोस्त पंकज के साथ सेक्टर-56 के एक ग्राउंड में गए थे। वापस लौटते समय सड़क पर एक युवक मिला जिसने बीमार होने का नाटक कर लिफ्ट मांगी। मुकेश ने उसे आगे तक छोड़ने के लिए बाइक पर बिठा लिया। गौंछी के पास पहुंचने पर युवक ने अपना घर आगे बताया। वह उन्हें गोठड़ा मोहब्बताबाद गांव के जंगल में ले गया। वहां पहुंचकर उसने बाइक रुकवाई और चाकू दिखाकर उनसे उनकी बाइक और मोबाइल फोन लूट लिए। बदमाश वारदात के बाद फरार हो गया।
पीड़ित मुकेश कुमार वर्तमान में सेक्टर-23 संजय कॉलोनी में रहते हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। अज्ञात आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।