फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fake property ID card of government land was made, case registered

Faridabad News: सरकारी जमीन की फर्जी प्राॅपर्टी आईडी बनवाई, केस दर्ज

Thu, 16 Oct 2025 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Fake property ID card of government land was made, case registered
नगर निगम बल्लभगढ़ के संयुक्त आयुक्त की शिकायत पर की गई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नगर निगम की जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर अपने नाम करवाने का मामला सामने आया था। सरकारी संपत्ति की फर्जी प्राॅपर्टी आईडी बनवाने के आरोप में पुलिस ने नगर निगम बल्लभगढ़ के संयुक्त आयुक्त की शिकायत पर एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरी विहार आदर्श नगर की रहने वाली एक महिला के मकान के सामने नगर निगम की खाली भूमि पड़ी हुई है। इस भूमि को कब्जाने की नीयत से तोमर नामक महिला ने अपने नाम से फर्जी प्राॅपर्टी आइडी बनवा ली। जब महिला अपने मकान का हाउस टैक्स जमा कराने के लिए निगम कार्यालय गई, तो यहां पर अधिकारियों को इस मामले का पता चल गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी संयुक्त आयुक्त करण सिंह भगोरिया को दे दी। मामले की जांच के लिए महिला को तलब किया।
विज्ञापन

जांच के दौरान वह निगम की भूमि को अपनी साबित करने के साक्ष्य नहीं दिखा पाई। निगम के संयुक्त आयुक्त ने थाना शहर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायत दे दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जाएगा कि फर्जी प्राॅपर्टी आइडी बनाने में नगर निगम के किस अधिकारी या कर्मचारी की मिली भगत है। महिला के साथ-साथ निगम कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed