{"_id":"611287108ebc3e76bc0e1980","slug":"fake-gold-brick-man-arrested-faridabad-news-noi5984608107","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली सोने की ईंट का झांसा देने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली सोने की ईंट का झांसा देने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदाबाद। नकली सोने की ईंट का झांसा देने वाले युवक ईसाक खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
तुगलकाबाद निवासी अनुज नापित उर्फ अन्नू ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है। उसके पास कुछ दिनों से एक फोन आ रहा था। कॉल करने वाले ने कहा कि वह सोने की ईंट को सस्ते दाम में बेचना चाहता है। ठग ने दावा किया कि उसने अनुज के भाई के साथ काम किया था, इसलिए वह उसे जानता है। इस पर पीड़ित युवक ने सारी स्थिति भांप ली। 9 अगस्त को आरोपी का दोबारा फोन आया। उसने उसे बल्लभगढ़ में आने के लिए कहा। योजना के अनुसार, अनुज आरोपी के बताए स्थान पर एक खाली बैग लेकर चला गया। यहां एक व्यक्ति ने उसे नकली सोने की ईंट दिखाई और कहा-यह असली सोने की ईंट है। इसे सस्ती कीमत पर बेच रहा हूं। आरोपी ने बताया कि उसका भाई जेसीबी मशीन चलाता है।
उसे यह खुदाई में मिली थी। अनुज ने मौका पाते ही राहगीरों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के साथ पूरा गिरोह था। जैसे ही उन्होंने अपने साथी को फंसता देखा वे भाग खड़े हुए। आरोपी की पहचान गांव झिमरावट नूहं निवासी ईसाक खान के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।