फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fake Ghee making factory caught, boxes of 7 well-known companies found

नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी,7 नामी कंपनियों के डिब्बे मिले

Mon, 05 Sep 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Fake Ghee making factory caught, boxes of 7 well-known companies found
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच बदरपुर व खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार रात पल्ला थाना क्षेत्र से नकली देशी घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से 2400 लीटर नकली घी जब्त किया गया है। आरोपी नामी कंपनियों लेवल लगाकर बाजार में बेचता था। घी फैक्ट्री चली रहा आरोपी की पहचान आईपी कॉलोनी निवासी अतुल के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार आरोपी के पास फैक्ट्री चलाने के लाइसेंस भी नहीं था। आरोपी की फैक्ट्री से सात नामी कंपनियों के लेवल लगे पैकेट में बंद घी के सैंपल जांच के लिए पंचकूला लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन

टीम में खाद्ढय सुरक्षा अधिकारी डॉ. सचिन व क्राइम ब्रांच के अधिकारी शामिल थे। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से मधुसूदन, कृष्णा, मदर डेयरी, पतंजलि, अमूल, पारस के लेबल लगे कई डिब्बों मिले हैं। उनमें करीब 2400 लीटर घी को पैक किया जा रहा था। कंपनी संचालक के पास लाइसेंस भी नहीं था। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को हिरासत में लेकर सभी पैकेट व अन्य सामान कब्जे में ले लिया। आरोपी के खिलाफ पल्ला थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने 2400 लीटर घी, 1185 लीटर रिफाइंड व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed