{"_id":"6a1c87e22537d9f494080c2a","slug":"fake-currency-notes-were-being-printed-using-high-tech-printers-one-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71314-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हाईटेक प्रिंटरों से छाप रहे थे जाली नोट, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हाईटेक प्रिंटरों से छाप रहे थे जाली नोट, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
राजस्थान की दौसा पुलिस ने फरीदाबाद में दबिश देकर तीन प्रिंटिंग मशीनें, जाली नोट भी पकड़े
दौसा में 500 रुपये के 80 नोट बरामद होने के बाद पुलिस तार जोड़ते हुए पहुंची थी फरीदाबाद
गिरोह के तार कई जिलों से जुड़े होने की आशंका, आरोपी युवक अलीगढ़ जिले का रहने वाला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राजस्थान की दौसा कोतवाली थाना पुलिस ने जाली नोट छापने और उनकी तस्करी करने के आरोप में संतोष नाम के युवक को दबोचा है। रविवार दोपहर फरीदाबाद के बसंतपुर इलाके में पुलिस ने दबिश देकर कार से तीन प्रिंटर और जाली नोट बरामद किए हैं। कार सवार संतोष अलीगढ़ के तारापुर गांव का रहने वाला है। दौसा पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा है। पुलिस संतोष को राजस्थान ले जाकर पता लगाने की कोशिश करेगी कि अब तक बाजार में कितने लाख के जाली नोट खपा चुका है।
दौसा पुलिस ने विवेचना अधिकारी मुकेश ने बताया कि शनिवार को राजस्थान के दौसा में पुलिस ने आयुष मीणा नाम के युवक को उठाया था। उसके पास से 500 रुपये के 80 जाली नोट (40 हजार रुपये) बरामद हुए थे। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि जाली नोट और छापने वाले उपकरणों की सप्लाई अर्टिगा कार से की जा रही है। पूछताछ और इनपुट के आधार पर दौसा पुलिस फरीदाबाद के बसंतपुर इलाके पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से कार को घेर लिया। कार की तलाशी में तीन प्रिंटर और जाली नोट बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने मौके पर सील कर दिया।