{"_id":"669fe0859b20dc3fea0c40c6","slug":"fake-call-center-busted-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-27948-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़
विज्ञापन
19 गिरफ्तार, अमेरिका में बैठे लोगों का कंप्यूटर ठीक करने के नाम पर डॉलर में लेते थे पैसे
वाईएमसीए चौक पर चल रहा था, आरोपियों में 5 युवतियां शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर थाना बल्लभगढ़ और पुलिस चौकी सेक्टर-7 की टीम ने वाईएमसीए चौक पर छापा मारकर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। यह कॉल सेंटर यूनिवर्सल ट्यूब्स एब्रासिव माइल्सस्टोन नामक कंपनी में चलाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पांच युवतियों समेत 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमेरिका में बैठे लोगों का कंप्यूटर ठीक करने के नाम पर डॉलर में पैसे लेते थे।
सेक्टर 7 पुलिस चौकी की टीम सोमवार रात वाईएमसीए के पास गश्त पर थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि वाईएमसीए चौक स्थित यूनिवर्सल ट्यूब्स एब्रासिव माइल्सस्टोन नामक कंपनी में फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। सूचना के आधार पर डीसीपी साइबर जसलीन कौर के निर्देश पर एसीपी साइबर अभिमन्यु गोयत के नेतृत्व में टीम गठित की गई जिसमें साइबर थाना बल्लभगढ़ और पुलिस चौकी सेक्टर 7 के अधिकारी शामिल थे। टीम ने कंपनी में छापा मारा। इस दौरान वहां काम कर रहे कर्मचारी भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने दबोच लिया।
प्लाॅट मालिक के साथ ट्रैवल एजेंसी के नाम से कर रखा था रेंट एग्रीमेंट
आरोपियों से पूछताछ करने पर सामने आया कि वह यहां बैठकर अमेरिका में बैठे लोगों का कंप्यूटर ठीक करने के नाम पर उनसे डॉलर में पैसे लेते थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका में लोग कंप्यूटर ठीक करने के लिए जब ऑनलाइन सर्च करते हैं तो उनकी कंपनी का नाम वहां पर दिखाई देता है जिस पर वह फोन करते हैं और अपने कंप्यूटर का एक्सेस दे देते हैं। जब कॉल सेंटर के कागजात चेक किए गए तो पाया गया कि उन्होंने प्लाॅट मालिक के साथ ट्रैवल एजेंसी के नाम से रेंट एग्रीमेंट किया हुआ था। पुलिस टीम ने मौके से पांच लड़कियों सहित 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 45 लैपटॉप और 17 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने बाद में आरोपी आपसन और कॉल सेंटर मैनेजर राकेश को दिल्ली से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस जांच में सामने आया कि कॉल सेंटर का मालिक गौरव दिल्ली का रहने वाला है जो फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ साइबर थाने में आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ये आरोपी पकड़े गए
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कॉल सेंटर मैनेजर राकेश, दिल्ली के रहने वाले प्रदीप कुमार, आपसन, अमन राज, जेवियर, नितिन शर्मा, चरणदीप सिंह, विनोद राम, निशांत गोस्वामी, अमित, राजू, सांचों पट्टोंन, आदर्श कुमार निवासी नोएडा, अलविश निवासी गाजियाबाद व पांच युवतियां शामिल हैं।