{"_id":"6797e395b4c2578a6602216b","slug":"fair-ticket-for-saturday-and-sunday-will-be-available-for-rs-120-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-37164-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शनिवार और रविवार के 120 रुपये में मिलेगा मेले का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शनिवार और रविवार के 120 रुपये में मिलेगा मेले का टिकट
विज्ञापन
सूरजकुंड मेले के प्रवेश टिकट के दाम तय, सोमवार से शुक्रवार तक खर्च करने होंगे 80 रुपये
-शनिवार व रविवार को टिकट के दाम 120 रुपये होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अरावली की वादियों में लगने वाले सूरजकुंड मेले के प्रवेश टिकट के दाम तय हो गए हैं। मेले में प्रवेश के लिए लोगों को सोमवार से शुक्रवार तक 80 रुपये जबकि शनिवार और रविवार के 120 रुपये का टिकट खरीदना होगा। वहीं छात्रों को मेले में प्रवेश निशुल्क दिया जाएगा। मेले के टिकट दिल्ली मेट्रो के एप और स्टेशनों पर उपलब्ध होंगे।
सूरजकुंड मेला को लेकर परिसर में तैयारियां जोरों ने चल रही हैं। पहली बार मेला पूरी तरह से डिजिटल होगा। उसके लिए एक सूरजकुंड मेला के नाम पर बेवसाइट बनाई गई है। उसपर मेले में स्टॉल के लिए तीन हजार से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। जिसके अलॉटमेंट का काम एक फरवरी से शुरू हो जाएगा। वहीं दूसरी तरह मेले के प्रवेश टिकट के दाम भी फाइनल हो गए है। इस बार मेले में सोमवार से शुक्रवार तक का प्रवेश टिकट 80 रुपये जबकि शनिवार और रविवार को टिकट 120 रुपये का रखा गया है।
मेले में छात्रों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए एक नोडल अधिकारी बनाया गया है। मेला प्रवेश टिकट पर एक क्यूआर कोड होगा। जिसको स्कैन करने के बाद मेला में पर्यटक प्रवेश कर सकेंगे। जबकि टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से मिलेंगे। इस बार दिल्ली मेट्रो को मेले का टिकट पार्टनर बनाया गया है। दिल्ली मेट्रो के एप और स्टेशनों पर मेले के टिकट उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही मेला मेट्रो स्टेशन पर लोगों को वाहन पार्क करने की भी सुविधा मिलेगी।