फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fair premises can be reached by bus, EMU train and metro.

Faridabad News: बस, ईएमयू ट्रेन और मेट्रो से पहुंच सकते हैं मेला परिसर

Fri, 07 Feb 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fair premises can be reached by bus, EMU train and metro.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले तक पहुंचना आसान है। आप निजी कार, टैक्सी या सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से आसानी से सूरजकुंड मेला परिसर पहुंच सकते हैं। सूरजकुंड मेले का सबसे नजदीकी बदरपुर मेट्रो स्टेशन (वायलेट लाइन) है। यह लाइन मध्य दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और फरीदाबाद सहित दिल्ली के विभिन्न हिस्सों को जोड़ती है। मेट्रो से उतरने के बाद आप ऑटो या ई-रिक्शा के जरिए मेले तक पहुंच सकते हैं। जो लगभग 10 किमी दूर है।
इसके अलावा हरियाणा पर्यटन की ओर से लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए गुरुग्राम, बल्लभगढ़, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, कनॉट प्लेस व तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशनों से शटल बस सेवा शुरू की गई है। इसके साथ ही दिल्ली की ओर से आने वाले लोग दिल्ली से पलवल की ओर जाने वाली ईएमयू ट्रेन के माध्यम से भी आ सकते हैं। इसके अलाव पलवल की ओर से आने वाले लोग बस, ईएमयू ट्रेन और मेट्रो का सहारा ले सकते हैं। ट्रेन से फरीदाबाद न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद आप ऑटो या ई-रिक्शा के जरिए मेले तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन


11 पार्किंग एरिया बनाए गए
सूरजकुंड मेले में हर वर्ष पार्किंग को लेकर कई समस्या देखने को मिलती है, लेकिन हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से इस बार यह समस्या भी दूर कर दी गई है। इस बार 11 पार्किंग एरिया बनाए गए हैं। सभी पार्किंग एरिया सूरजकुंड मेला परिसर के एंट्री गेट पर और दाय- बाय हैं। इस बार बाइक खड़ी करने के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा। कार की बात की जाए तो वीक डे पर 100 रुपये और वीकेंड पर 200 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed