{"_id":"65157330f5084ab30400f174","slug":"facility-will-be-provided-in-basantpur-colony-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-14287-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसंतपुर की सभी काॅलोनियों में मिलेगी लोगों को मूलभूत सुविधाएं: कृष्ण पाल गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसंतपुर की सभी काॅलोनियों में मिलेगी लोगों को मूलभूत सुविधाएं: कृष्ण पाल गुर्जर
विज्ञापन
- 63 लाख रुपये की धनराशि से बनने वाली बसंतपुर की फिरनी और गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि बसंतपुर की सभी काॅलोनियों में लोगों को अमृत-2 योजना के तहत बिजली, सीवरेज, पानी की सप्लाई और इंटर लाकिंग टाइल्स से बनाई गई पक्की गलियां बनेगी। केन्द्रीय राज्य मंत्री बुधवार की शाम बसंतपुर में सभी काॅलोनियों की आरडब्लूए द्वारा आयोजित अभिनंदन सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। गुर्जर ने 63 लाख रुपये की धनराशि से बनने वाली बसंतपुर की फिरनी और गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया।
केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि 2014 से पहले बसंतपुर में कितना विकास हुआ था और 2014 के बाद कितना विकास हुआ ये किसी से छुपाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद से जयपुर से सिर्फ दो घंटे में पहुंचा जा सकता है। अगले महीने में एक नया हाईवे रोड शुरू हो जाएगा, जिससे मेरठ एक घंटा और गाजियाबाद 40 मिनट में फरीदाबाद से पहुंचा जा सकेगा। फरीदाबाद से देहरादून का सफर मात्र तीन घंटे में पूरा किया जा सके। दिल्ली वडोदरा मुंबई एक्सप्रेसवे से जेवर एयरपोर्ट के लिए नए रोड का कार्य शुरू हो चुका है। बड़खल चौक से जो सड़क अम्मा अस्पताल जा रही है, वहीं सड़क आगे नोएडा और गाजियाबाद तक जोड़ी जाएगी। इससे नोएडा और गाजियाबाद 20 मिनट में पहुंचा जा सके। इसकी डीपीआर तैयार हो गई है। इस मौके पर अंतलाल पहलवान, बेदी भड़ाना, किरन पाल अवाना, राजे नेता, सतपाल नेता, सुखराज प्रधान, राम कुमार भड़ाना, विजय पाल अवाना,ओम प्रकाश रेक्सवाल रवि भड़ाना, चौ. विनोद अवाना, चौ. मंगत राम अवाना मौजूद रहे।