फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Facility of new oxygen plant will be available after 10 days

नए ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा 10 दिन बाद मिलेगी

Sat, 09 Oct 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Facility of new oxygen plant will be available after 10 days
फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल के नए ऑक्सीजन प्लांट का लाभ मरीजों को दस दिन बाद से मिलने लगेगा। अभी प्लांट में कुछ कमियां है और इसके कुछ टेस्ट भी होने हैं। प्लांट का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ था।
विज्ञापन

बीके अस्पताल की पीएमओ डॉ. सविता यादव ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन व बेड की कमी का सामना करना पड़ा था। लेकिन, अब तीसरी लहर को लेकर तैयारी की जा रही है। ऑक्सीजन की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी न हो उसे लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विभिन्न स्तरों पर तैयारी की जा रही है। इसके लिए 102 बेड का अस्थायी अस्पताल बीके अस्पताल में बनकर लगभग तैयार है।
विज्ञापन

वहीं जिला सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र (सिलिंडर भरने की सुविधा के साथ) 1000 एलपीएम क्षमता वाले प्लांट का उद्घाटन कर दिया गया है। लेकिन अभी इस प्लांट के अंदर कुछ कमियां बाकी है। उन्होंने बताया कि प्लांट का पहले ड्राई रन किया जाता है जोकि करीब 5 से 6 दिनों तक चलता है। जिसमें देखा जाता है कि ऑक्सीजन सप्लाई के दौरान किसी प्वांइट से लीक तो नहीं हो रही है। इसके बाद ऑक्सीजन का प्योरिटी टेस्ट किया जाता है। इन सभी को फाइन होने में कम से कम 10 दिनों का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed