फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Facilities to be raised on vacant waste land of HSVP in Sector-79

Faridabad News: सेक्टर-79 में एचएसवीपी की खाली पड़ी जमीन पर बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं

Mon, 30 Mar 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Facilities to be raised on vacant waste land of HSVP in Sector-79
फरीदाबाद स्थित एचएसवीपी की जमीन की फाइल फोटो
10 करोड़ की लागत से मार्जिनल लैंड बनेगी नया शहरी मॉडल, हजारों परिवारों को राहत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-79 में लंबे समय से खाली पड़ी हरीयाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन को अब कई प्रोजेक्ट एक साथ चलाकर विकसित किया जाएगा। इस इलाके को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) एक आधुनिक और योजनाबद्ध इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल के रूप में विकसित करने जा रहा है। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस योजना का मकसद सुविधाएं बढ़ाने के साथ पूरे क्षेत्र को व्यवस्थित शहरी विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है।परियोजना के तहत करीब 14 एकड़ जमीन को साफ किया जाएगा व करीब 4 किलोमीटर की पाइपलाइन बिछाई जाएंगी।

इस परियोजना को पारंपरिक तरीके से अलग रखते हुए एकीकृत मॉडल पर तैयार किया गया है। इसमें सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज नेटवर्क, स्टॉर्म ड्रेनेज और रेन वाटर हार्वेस्टिंग को एक साथ जोड़ा गया है। अधिकारियों ने इसे 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है जिससे क्षेत्र की मौजूदा समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।
विज्ञापन


एक साथ होंगे सभी काम, बार-बार खुदाई से मिलेगी राहत

परियोजना की खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग विभागों के काम को एक ही योजना के तहत जोड़ा गया है। इसके तहत फ्लेक्सिबल पेवमेंट सड़कों का निर्माण, केर्ब चैनल, थर्मोप्लास्टिक रोड मार्किंग, नई जलापूर्ति लाइन, सीवर नेटवर्क और बरसाती पानी की निकासी के लिए आरसीसी पाइप नेटवर्क डाला जाएगा। अब तक सड़कों के बनने के बाद बार-बार खुदाई की समस्या से लोग परेशान रहते थे लेकिन इस मॉडल में पहले ही सभी व्यवस्थाएं समन्वित तरीके से तैयार की जाएंगी। इससे सड़कें लंबे समय तक टिकाऊ रहेंगी और रखरखाव की जरूरत भी कम पड़ेगी। पेयजल आपूर्ति के लिए डीआई के-7 ग्रेड पाइपलाइन का इस्तेमाल होगा जिससे लीकेज कम होगा और सप्लाई बेहतर होगी। वहीं रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भूजल स्तर को संतुलित रखने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे क्षेत्र को मिलेगा दीर्घकालिक फायदा
इस परियोजना के पूरे होने से सेक्टर-79 के आसपास विकसित हो रही रिहायशी कॉलोनियों और भविष्य की हाउसिंग बेल्ट को भी इसका लाभ मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से पूरे इलाके का संतुलित विकास संभव होगा। निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

प्राधिकरण की मार्जिनल लैंड पर यह विकास कार्य किए जाएंगे। ताकि लोगों को सुविधाओं का लाभ मिल सके। - संदीप दहिया, अधीक्षक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed