फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Facilities like footpaths and cycle tracks will be increased along the roads

Faridabad News: सड़कों के किनारे फुटपाथ, साइकिल ट्रैक जैसी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी

Sun, 10 Aug 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Facilities like footpaths and cycle tracks will be increased along the roads
फरीदाबाद में 100 किलोमीटर सड़कों का होगा कायाकल्प, डीपीआर तैयार करने का काम किया जा रहा
विज्ञापन


मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद शहर में 100 किलोमीटर लंबी सड़कों के राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) के विकास के लिए काम करने जा रहा है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना शहर को न केवल बेहतर और सुरक्षित यातायात व्यवस्था प्रदान करेगी, बल्कि हरित और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित शहरी ढांचा तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाएगी। योजना के तहत फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, स्ट्रीट लाइट, उचित संकेतक बोर्ड और सुरक्षित क्रॉसिंग जैसी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। अभी निगम की तरफ से इस कार्य के लिए डीपीआर तैयार करने का काम किया जा रहा है।

नगर निगम द्वारा बनाई गई यह योजना विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों, दिव्यांगों, साइकिल चालकों और पैदल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। शहर के कई हिस्सों में अब तक सड़कें केवल वाहनों के लिए डिजाइन की गई थीं, जिसके चलते पैदल चलने वालों और साइकिल सवारों को असुविधा और खतरे का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन


मिलेंगी स्मार्ट और आधुनिक सुविधाएं
राइट ऑफ वे के विकास में स्मार्ट सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें सड़कों पर आधुनिक स्ट्रीट लाइट, हाई-टेक सिग्नल सिस्टम, भूमिगत सीवर और जल निकासी सुधार, बारिश के पानी के प्रबंधन के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और ग्रीन बेल्ट का निर्माण शामिल है। ग्रीन बेल्ट न केवल सड़क किनारे की सुंदरता बढ़ाएगी बल्कि प्रदूषण को भी कम करने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवर और जल निकासी में भी होगा सुधार
फरीदाबाद के कई इलाकों में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इस परियोजना में जल निकासी प्रणाली को उन्नत किया जाएगा ताकि पानी आसानी से बाहर निकल सके और सड़कों पर गड्ढे या कीचड़ की समस्या न हो। सीवर लाइनों के सुधार से भी नागरिकों को साफ-सुथरा और स्वस्थ वातावरण मिलेगा।

पर्यावरणीय संतुलन होगा पहली प्राथमिकता

योजना में पर्यावरणीय संतुलन को विशेष महत्व दिया गया है। ग्रीन बेल्ट के तहत पौधारोपण, सड़क किनारे शेड वाले पेड़ और प्रदूषण-रोधी संरचनाएं लगाई जाएंगी। इससे वायु गुणवत्ता में सुधार होगा और शहर की गर्मी में भी कमी आएगी।



फरीदाबाद के विकास के लिए नगर निगम लगातार काम कर रहा है। जल्द ही शहर में कई बड़ी परियोजनाओं पर काम शुरू किया जाएगा। - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed