फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Eye irritation, AQI 309

आंखों में जलन की समस्या, एक्यूआई 309

Thu, 21 Oct 2021 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Eye irritation, AQI 309
फरीदाबाद। प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद प्रदूषण में सुधार नहीं हो रहा है। बल्लभगढ़ की हवा लगातार जहरीली बनी हुई है। बृहस्पतिवार को भी बल्लभगढ़ की हवा देश में दूसरे स्थान पर सबसे प्रदूषित रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी सूची के अनुसार बल्लभगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 309 दर्ज किया। इससे लोगों को दिनभर सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

सर्दी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है, जिसके कारण प्रदूषित कण भारी होकर नीचे आ गए हैं। वहीं हवा की गति काफी कम है। इससे प्रदूषित हवा के कणों में कोई खास हलचल नहीं हो रही है। ऐसे में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। बुधवार को बल्लभगढ़ देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा था। बृहस्पतिवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से 124 शहरों की सूची जारी की गई, जिसके अनुसार बल्लभगढ़ में दूसरा सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को एक्यूआई 309 दर्ज किया गया। पिछले दो दिनों की तुलना में यह कुछ कम है, लेकिन अभी भी प्रदूषण बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर-11 की हवा भी बहुत खराब रही। यहां का एक्यूूआई 322 दर्ज किया गया। सेक्टर-16 क्षेत्र में एक्यूआई 162, सेक्टर-30 का एक्यूआई 192 और एनआईटी क्षेत्र में 133 एक्यूआई दर्ज किया गया। फरीदाबाद क्षेत्र का एक्यूआई 203 रहा।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी स्मिता कनोडिया के अनुसार कुछ दिनों से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। हवा की गति बढ़ने के बाद यह कम होने लगेगा। इसके अलावा प्रदूषित नियंत्रण बोर्ड की ओर से प्रदूषण रोकथाम के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed