फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Eye irritation also started with breath

गैस चैंबर बनी औद्योगिक नगरी, आसमान में छाई स्मॉग की चादर

Thu, 29 Oct 2020 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Eye irritation also started with breath
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। बृहस्पतिवार को स्मॉग इतना ज्यादा था कि सुबह 10 बजे तक लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हुए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से शाम चार बजे जारी बुलेटिन में फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 376 दर्ज किया गया, जो बुधवार की तुलना में 79 अंक ज्यादा है। इस कारण सुबह से ही लोगों की आंखों में जलन की शिकायत होने लगी। सड़कों पर लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई। हालांकि, प्रशासन की ओर से प्रदूषण की रोकथाम के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, मगर सड़कों पर उड़ती धूल को रोकने में विभाग विफल साबित हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में जबरदस्त उछाल आया। फरीदाबाद में एक्यूआई का स्तर 376 दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ में एक्यूआई 335 रहा। यहां बुधवार को सूचकांक 305 दर्ज किया गया था। प्रदूषण बढ़ने की सबसे बड़ी वजह सड़कों की धूल और खुले में पड़ी निर्माण सामग्री को माना गया है। सड़कों पर धूल न उड़े इसके लिए नगर निगम की तरफ से टैंकरों व मशीनों से पानी का छिड़काव कराने बात कही जा रही है, लेकिन निगम का यह दावा पूरी तरह से कारगर होता दिखाई नहीं दे रहा है। अभी भी सड़कों के किनारे मिट्टी के ढेर दिखाई दे रहे हैं। टूटी सड़कों पर भी काफी धूल उड़ती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निर्माण सामग्री को ढकवाने के आदेश दिए गए हैं। खुले में निर्माण सामग्री मिलने पर संबंधित लोगों के चालान भी किए जा रहे हैं, मगर उसके बाद भी सड़कों पर निर्माण सामग्री पड़ी हुई दिखाई दे रही है। बृहस्पतिवार को एनआईटी एक व नेहरू ग्राउंड में कुछ जगहों पर इसी तरह का माहौल रहा। इसके साथ ही हार्डवेयर चौक, सेक्टर-16, सेक्टर-17, एनआईटी-5, सेक्टर-23, संजय कॉलोनी, गौंछी रोड और हार्डवेयर सोहना रोड पर जगह-जगह वाहनों के आवागमन के साथ काफी धूल उड़ती दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम कर रहा कार्रवाई
नगर निगम अधीक्षण अभियंता विजय सिंह ढाका ने बताया कि प्रदूषण संबंधित गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। नियमित रूप से पानी का छिड़काव हो रहा है और खुले में निर्माण सामग्री डालने वालों के चालान भी किए जा रहे हैं। अब तक 27 लोगों के चालान किया गए हैं। इन पर एक लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अधिकारी की तरफ से चार लोगों के पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर चालान हुए हैं और सात हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। वहीं कूड़ा फैलाने के चलते भी तीन लोगों पर 1500 रुपये का जुर्माना किया गया है। हमारी टीमें हर वार्ड में पानी का छिड़काव करने का काम कर रही हैं।

अलग-अलग क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब
जिले में अलग-अलग क्षत्रो में वायु गुणवत्ता सूचकांक की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। सेक्टर-16 क्षेत्र में 375, सेक्टर 11 क्षेत्र में 349, सेक्टर 30 क्षेत्र में 395 और एनआईटी क्षेत्र में 365 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, बल्लभगढ़ क्षेत्र का एयर क्वालिटी इंडेक्स 335 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed