फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Extreme heat: City residents forced to hide in homes

भीषण गर्मी: घरों में दुबकने को मजबूर शहरवासी

Mon, 06 May 2024 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Extreme heat: City residents forced to hide in homes
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। गर्मी ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। फरीदाबाद का तापमान लगातार 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। हवाएं भी अब काफी गर्म हो गई हैं, जिससे चलते दोपहर में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 12 मई से मौसम में परिवर्तन होने और बारिश के आसार हैं। उसके बाद ही लोगों को गर्मी से निजात मिल सकेगी।
मई शुरू होते ही सूरज के प्रचंड तेवरों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही भीषण गर्मी लोगों की हालत बिगाड़ रही है। जिले में 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं, जिससे दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। सोमवार को भी लोग सड़कों पर कम नजर आए। यही नहीं बाजारों में भी कम चहल-पहल रहती है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते नजर आए। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप होने की वजह से दोपहर में लोग बाहर निकलने से बचते नजर आए, जो लोग घर से बाहर निकले, वह भी धूप से बचने के लिए सिर व मुंह पर कपड़ा बांधे रहे।
विज्ञापन

एक सप्ताह तक राहत के आसार नहीं

मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार इस सप्ताह भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। चिलचिलाती धूप से फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं हैं। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि 12 मई के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। उसके बाद फिर भीषण गर्मी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर में पानी की कमी न होने दें
गर्मी में शरीर का पानी पसीना बन कर निकल जाता है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी होने से हीट स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है। आंखों की बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। आंखों में जलन और लालपन होने के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में धूप से बचने के साथ बार-बार पानी पीने पीते रहें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो सके। आंखों को ठंडे पानी से धोएं। - डॉ. आकांक्षा रघुवंशी, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल

06जेएनडी10: चुनाव से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों की बैठक लेते हुए एसडीएम मनीष कुमार फोगाट। सं

06जेएनडी10: चुनाव से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों की बैठक लेते हुए एसडीएम मनीष कुमार फोगाट। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed