फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Extra beds are getting less, five new patients found

अतिरिक्त बेड पड़ रहे कम, पांच नए मरीज मिले

Thu, 21 Oct 2021 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Extra beds are getting less, five new patients found
फरीदाबाद। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने पांच नए मरीज मिलने की पुष्टि की है। वहीं अस्पताल में अतिरिक्त बेड भी कम पड़ने लगे हैं। अब तक कुल 182 डेंगू मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग कर चुका है।
विज्ञापन

बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पतालों बेड की मारामारी शुरू हो गई है। एक-एक बेड के लिए मरीजों अधिकारियों से मिन्नतें करनी पड़ रही है। अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उसके बावजूद उन्हें बेड नहीं मिल रहे हैं। बीके अस्पताल और निजी अस्पतालों की ओपीडी में डेंगू व वायरल बुखार के मरीजों की काफी संख्या देखने को मिल रही है। बुधवार को सरकारी छुट्टी होने के बाद बृहस्पतिवार को जब अस्पताल खुले तो काफी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

अस्पतालों में जरनल वार्ड से लेकर वीआईपी वार्ड तक मरीजों से भरे पड़े हैं। ऐसे में कई अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड की कमी पड़ने लगी। मरीज को दाखिल करने के लिए लोगों को अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बीके अस्पताल की बात करें तो यहां पर ओपीडी में सौ से ज्यादा मरीज बुखार से पीड़ित मिल रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या भी काफी ज्यादा है। बच्चों की ओपीडी में रोजाना 150 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें से 60 प्रतिशत बुखार से पीड़ित हैं। बच्चों के वार्ड में दाखिल मरीजों की संख्या बढ़ रही है। एक ओर जहां पहले कोरोना काल में मरीजों को बेड मिलने में दिक्कत आ रही थी, वहीं अब दोबारा से बेड फुल होने लगे हैं। शहर के सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों की हालत यह है कि लोगों को बेड के लिए मंत्री और विधायकों से पैरवी कराने पड़ रही है। इससे लोग बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। मलेरिया विभाग की ओर से डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। लार्वा की जांच कर लोगों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं। फॉगिंग कराई जा रही है, इससे बीमारी के रोकथाम में सहायता मिलेगी।
- डॉ. रामभगत, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed