{"_id":"6411fdc1f9880f4b990d7998","slug":"extortion-of-10-lakhs-from-factory-owner-case-registered-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-1749-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फैक्ट्री मालिक से 10 लाख की रंगदारी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फैक्ट्री मालिक से 10 लाख की रंगदारी, केस दर्ज
विज्ञापन
- पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में बदमाशों पर किसी प्रकार की लगाम नहीं लग रही है। वह बेखौफ होकर फैक्ट्री मालिक और राजनेताओं को अपना शिकार बना रहे हैं। रंगदारी और मंथली मांग रहे हैं। ऐसा ही एक मामला थाना मुजेसर क्षेत्र में सामने आया है। मामले में एक फैक्ट्री मालिक से 10 लाख की रंगदारी और 50 हजार रुपये की मंथली की मांग की गई है। मांग पूरी न होने पर उन्हें जान से मारने और बच्चों को स्कूल से उठवाने की धमकी मिली है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-23 निवासी राहुल गर्ग की गांव गौंछी में गर्ग इंटरप्राइजेज के नाम से कंपनी है। दोपहर दो युवक उनके पास आए और विशाल से बात कराई। विशाल के साथ राहुल गर्ग का पहले लेन-देन चलता था, जो अब खत्म हो गया है। आरोप है कि विशाल ने राहुल गर्ग से 10 लाख की रंगदारी और 50 हजार रुपये की मंथली मांगी है। रंगदारी और मंथली न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। उसने अपना पेटीएम नंबर भी राहुल को दिया। जिस पर राहुल ने 10 हजार रुपये पेटीएम भी किए। राहुल का कहना है कि फैक्ट्री में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिसमें दोनों युवक आते-जाते देखे जा सकते हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।