फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Extortion demand of Rs 10 lakh from businessman in the name of Lawrence Gang

Faridabad News: लॉरेंस गैंग के नाम पर व्यापारी से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी

Sat, 07 Dec 2024 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Extortion demand of Rs 10 lakh from businessman in the name of Lawrence Gang
कहा- बेटे को बचाना चाहते हैं तो पैसे दे दें, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। सुभाष कॉलोनी में किराने की दुकान चलाने वाले व्यापारी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। कॉल करने वाले ने स्वयं को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बदमाश बताते हुए धमकी दी कि यदि वह अपने बेटे को बचाना चाहते हैं तो पैसे दे दें। दुकानदार ने धमकी की सूचना थाना आदर्श नगर पुलिस को दी। क्राइम ब्रांच ने मामले में कार्रवाई करते हुए 12 घंटे में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुभाष कॉलोनी निवासी केशव जैन की कॉलोनी में ही किराने की दुकान है। उनका बेटा मयंक (20) दुकान पर ही उनके साथ बैठता है। 5 दिसंबर को वह दुकान पर थे। इस दौरान उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बदमाश बताया। कॉल करने वाले ने उन्हें धमकाया कि वह लोग उनके बेटे मयंक की एक सप्ताह से रेकी कर रहे हैं। कॉल करने वाले ने बेटे की जान के बदले 10 लाख रुपये देने की धमकी दी। व्यापारी ने इस घटना की सूचना आदर्श नगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद तथा सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमन यादव को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। अपराध शाखा की टीम ने मामले में कुलदीप (25) निवासी छिछरवास डीग भरतपुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

---
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से नहीं है आरोपी का कोई संबंध
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड अभी तक नहीं मिला है। ना ही लॉरेंस बिश्नोई या किसी अन्य आपराधिक गिरोह से संबंध है। मामले में गहनता से पूछताछ जारी है पूछताछ उपरांत प्राप्त हुए तथ्यों के बारे में अलग से सूचना प्रकाशित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed