{"_id":"674b59acee8b76a2be082f0a","slug":"extorted-rs-10-lakh-from-businessman-by-honeytrap-faridabad-news-c-26-1-del1005-34186-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हनीट्रैप में फंसाकर कारोबारी से 10 लाख रुपये ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हनीट्रैप में फंसाकर कारोबारी से 10 लाख रुपये ऐंठे
विज्ञापन
कार्यालय पर नौकरी करती थी महिला, मर्जी से शारीरिक संबंध बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर एक दंपती ने 10 लाख रुपये पीड़ित से ठग लिए। महिला कारोबारी के कार्यालय पर नौकरी करती थी। आरोप है कि उसने अपनी मर्जी से पीड़ित के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगी। थाना सेक्टर-17 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-16 में रहने वाले कारोबारी ने बताया कि उनका हूडा मार्केट में अपना कार्यालय है। आरोप है कि 6 महीने पहले हिना नामक महिला को कोऑर्डिनेटर के पद पर नौकरी पर रखा था। कुछ दिन ठीक महिला काम सही से करने लगी। उन्होंने विश्वास के तौर पर महिला को एक लाख रुपये एडवांस दे दिए। आरोप है कि उसके बाद महिला उनसे नजदीकी बढ़ाने लगी और देर रात को मैसेज व फोटो भेजना शुरू कर दिया। उसके बाद उनको प्यार के मैसेज भेजना शुरू कर दिया और शराब पिलाकर नशे में एक दिन शारीरिक संबंध बनाए। उस दौरान उसने वीडियो बना लिया। आरोप है कि उसके बाद महिला ने वीडियो वायरल करने के नाम पर 3 लाख रुपये ले लिए। इसके कुछ समय के बाद महिला के पति ने कॉल कर वीडियो का हवाला देते हुए अवैध संबंध का आरोप लगाया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने व वीडियो वायरल करने की दी धमकी
2 नवंबर को सेक्टर-16 पुलिस चौकी में शिकायत दी तो दंपती ने पुलिस को लिखित में दिया कि वीडियो की बात झूठी है। उसके बाद दोबारा से महिला के मैसेज आने शुरू हो गए। 13 नवंबर को महिला के पति ने 7 लाख रुपये देने के लिए कहा। उन्होंने सेक्टर-12 में उनको 7 लाख रुपये नकद दिए और रिकार्डिंग भी कर ली। 7 लाख रुपये लेने के बाद महिला दोबारा से उनको 10 लाख रुपये और प्लॉट देने के लिए कहने लगी। आरोप है कि अगर वह ऐसा नहीं करते है तो दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। थाना सेक्टर 17 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।