फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Extended OPD timings bring relief to patients and working class in urban health centres

Faridabad News: ओपीडी का समय बढ़ने से शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों व कामकाजी वर्ग को राहत

Thu, 19 Feb 2026 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Extended OPD timings bring relief to patients and working class in urban health centres
अब सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मिलेगी सेवा
विज्ञापन

14 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क इलाज उपलब्ध

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। फरीदाबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सेवाओं का समय बढ़ाकर शाम छह बजे तक कर दिया गया है। पहले इन केंद्रों में मरीजों को सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक ही उपचार मिल पाता था, जिससे कामकाजी और मजदूर वर्ग को इलाज के लिए समय निकालने में परेशानी होती थी। समय विस्तार के बाद अब कार्यालय या दिहाड़ी कार्य के बाद भी लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकेंगे और बड़ी संख्या में नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

जिले के शहरी क्षेत्र में नागरिकों को सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुल 14 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। आमजन अपने निवास स्थान के निकट स्थित इन केंद्रों पर जाकर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का निशुल्क लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन



इन क्षेत्रों में संचालित हैं स्वास्थ्य केंद्र

जिले के शहरी क्षेत्रों- एसी नगर, आदर्श नगर, ऐतमादपुर, भारत कॉलोनी, भीम बस्ती, डबुआ कॉलोनी, हरि विहार, इस्माइलपुर, नांगला एन्क्लेव, प्रतापगढ़, राजीव कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, शिव दुर्गा विहार तथा सारन में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा सेक्टर-64, बसेलवा, भूर कॉलोनी, दिलीप कॉलोनी, जीवन नगर, इन्द्रा नगर, पर्वतीय कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, नगला भाग-दो, जवाहर कॉलोनी, उडिया कॉलोनी, औद्योगिक मॉडल टाउन सेक्टर-70 तथा धीरज नगर में शहरी आशा सहायता केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।


मिल रही हैं अनेक निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

इन केंद्रों पर गर्भावस्था एवं प्रसव देखभाल, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, बाल एवं किशोर स्वास्थ्य जांच, परिवार नियोजन परामर्श, संक्रामक रोगों का उपचार, सामान्य ओपीडी सेवाएं, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप जैसी गैर-संक्रामक बीमारियों की जांच, दंत चिकित्सा, नेत्र तथा कान-नाक-गला सेवाएं, वृद्धजन देखभाल, प्राथमिक आपात उपचार और मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं।


इसके साथ ही रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, ग्लूकोज सहनशीलता परीक्षण, लंबाई-वजन जैसी आवश्यक जांचें और सभी जरूरी दवाइयां निशुल्क दी जाती हैं। गर्भवती महिलाओं एवं प्रसव के बाद 45 दिन तक जच्चा-बच्चा के लिए निशुल्क एंबुलेंस सुविधा भी उपलब्ध है।


निर्धारित सेवा समय और विशेष क्लीनिक

केंद्रों पर सोमवार से शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक तथा शनिवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सेवाएं मिलेंगी।

मंगलवार व गुरुवार- गर्भवती महिलाओं की जांच

सोमवार- विशेषज्ञ सेवाएं व वरिष्ठ नागरिक क्लीनिक

शुक्रवार- गैर-संक्रामक रोग सेवाएं

बुधवार व शनिवार- टीकाकरण

प्रत्येक माह की 9, 10, 23 तारीख व अंतिम कार्यदिवस-सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस


विशेषज्ञ सेवाओं के तहत सुभाष कॉलोनी व डबुआ कॉलोनी केंद्रों पर बाल एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, इस्माइलपुर केंद्र पर बाल रोग विशेषज्ञ तथा भारत कॉलोनी केंद्र पर बाल एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ उपलब्ध हैं।


बाह्य रोगी विभाग का समय बढ़ाए जाने से कामकाजी लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। नागरिक अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।-डॉ. जयंत आहूजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed