फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Expressway: NHAI Chairman, DC visited, instructions to speed up work

एक्सप्रेसवे : एनएचएआई के अध्यक्ष, डीसी ने किया दौरा, काम में तेजी लाने के निर्देश

Sat, 21 Oct 2023 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Expressway: NHAI Chairman, DC visited, instructions to speed up work
डीएनडी से मदनपुर का 68 और मदनपुर से सेक्टर-65 का 70.3 प्रतिशत कार्य पूरा
विज्ञापन


जेवर एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की भी समीक्षा की
धीमी गति से चल रहे काम पर अधिकारियों को फटकार लगाई

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य का शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने उपायुक्त विक्रम सिंह के साथ दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दोनों पैकेज के प्रत्येक जगहों पर जाकर निर्माण कार्य का जायजा लिया। निर्माण के दौरान आ रहीं दिक्कतों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। एक्सप्रेसवे के डीएनडी से मदनपुर पैकेज-1 का 68 प्रतिशत व मदनपुर से सेक्टर-65 पैकेज-2 का 70.3 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है। जेवर एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की भी समीक्षा की। धीमी गति से चल रहे काम को लेकर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई।
फरीदाबाद से गुजर रही बाईपास रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की लिंक रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए सभी मुख्य चौराहों पर अंडरपास व फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। वहीं, रोड को चौड़ा कर 12 लेन किया जा रहा है लेकिन निर्माण कार्य बेहद धीमा चल रहा है। इसे लेकर शनिवार को एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव उपायुक्त के साथ दौरे पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि डीएनडी से मदनपुर पैकेज-1 का 68 प्रतिशत और मदनपुर से सेक्टर-65 पैकेज-2 का 70.3 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। पैकेज-1 का निर्माण कार्य जून 2024 में और पैकेज-2 का निर्माण कार्य मार्च 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि डीएनडी से मदनपुर खादर तक 9 किलोमीटर व मदनपुर से फरीदाबाद के सेक्टर-65 तक कुल 33 किलोमीटर हाईवे का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


टावर और हाईटेंशन लाइन निर्माण कार्य में बने बाधा
अधिकारियों ने बताया कि फरीदाबाद क्षेत्र में पैकेज-2 के निर्माण कार्य में बिजली के टावर और हाईटेंशन लाइन बाधा बन रहे हैं। अभी तक 68 टावर में से 56 की शिफ्टिंग हो सकी है। बिजली की लाइनों को शिफ्ट करने में आ रहीं दिक्कतों की वजह से निर्माण में कुछ देरी हुई है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा बिजली सप्लाई बंद कर शिफ्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने नगर निगम द्वारा कई क्षेत्रों में कूड़ा डालने से हो रहीं दिक्कतों के बारे में भी जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट के लिए बन रहे एक्सप्रेसवे की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस हाईवे को भी निर्धारित समय में पूरा कर यातायात के लिए खोलें जिससे फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट जाने वाले वाहनों को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed