फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Explosives found in a red car in Khandawali village, 10 houses evacuated, 400 policemen deployed

Faridabad News: खंदावली गांव में लाल कार में विस्फोटक, 10 घरों को खाली कराया, 400 पुलिसकर्मी तैनात

Thu, 13 Nov 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Explosives found in a red car in Khandawali village, 10 houses evacuated, 400 policemen deployed
फहीम नामक युवक का साला खड़ी करके गया था कार
विज्ञापन

एनएसजी का बम निरोधक दस्ता जांच में जुटा

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। 2900 किलो विस्फोटक और दिल्ली बम धमाके के बाद चर्चा में आए धौज गांव के बाद अब फरीदाबाद के एक अन्य गांव खंदावली तक आतंक की आंच पहुंच गई है। दिल्ली बम धमाके में कथित रूप से शामिल संदिग्धिों और उनकी मदद करने वालों की दूसरी लाल रंग की ईकोस्पोर्ट कार यहां खंदावली गांव में खड़ी मिली है।
बुधवार शाम को पुलिस को सूचना मिली तो सेक्टर-58 थाना पुलिस व अपराध शाखा की टीमें यहां पहुंची। मुख्य गांव खंदावली से लगभग 200 मीटर की दूरी पर कुछ लोगों ने खेतों में अपने घर बनाए हुए हैं। ये 10 घर हैं। इन्हीं में रहने वाले फहीम के घर के बाहर ये लाल रंग की कार खड़ी है जो ईदगाह के ठीक बगल में है। पुलिस टीम ने संदिग्धों की कार देखकर सूचना आला अधिकारियों को दी तो फोरेंसिक टीम को यहां बुलाया गया। ऐसा अंदेशा है कि कार में विस्फोटक हो सकता है।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम की प्राथमिक जांच के बाद यहां एनएसजी को बुलाया गया है। इन 10 घरों को खाली करा दिया गया है। इसके साथ ही आस-पास मौजूद मीडियाकर्मियों को भी यहां की स्थिति को देखते हुए काफी दूर भेजा गया है। पूरे इलाके को पुलिस ने सील कर दिया है और यहां जांच व सुरक्षा एजेंसी से जुड़े कुछ चुनिंदा लोगों को ही जाने दिया गया है। इसके चारों ओर लगभग 1 किलोमीटर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है कि कोई वहां न आ सके। इस पूरे कार्य में लगभग 400 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि फहीम की ससुराल धौज गांव में है। मंगलवार सुबह फहीम का साला ही आकर ये कार यहां खड़ी करके गया था। उसके साथ अन्य व्यक्ति व एक महिला भी थे। फहीम का साला बतौर कार मैकेनिक काम करता है। ये शक है कि फहीम के साले की धौज स्थित कार वर्कशॉप पर अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर कार सर्विस कराने आए और वहीं से वो आतंकियों के संपर्क में आ गया। अब उसने अनजाने में उनकी मदद की है या जान बूझकर, ये तो बाद में ही पता चलेगा। पुलिस दिल्ली नंबर की अर्टिगा कार में एक युवक को यहां से लेकर भी गई है। वो फहीम ही बताया जा रहा है। पुलिस शायद उससे जानकारी लेकर उसके साले व अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास कर रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में टीमों ने ले लिया है। सभी टीमें मिलकर मौके पर जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed