फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Expiry date fire extinguishers are installed in the convention hall, from the Union Minister to the officers of the departments had arrived to attend the festival.

कन्वेंशन हॉल में लगे हैं एक्पायरी डेट के अग्निशमन यंत्र, केंद्रीय मंत्री से लेकर विभागों के अफसर महोत्सव में पहुंचे थे शिरकत करने

Tue, 14 Dec 2021 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Expiry date fire extinguishers are installed in the convention hall, from the Union Minister to the officers of the departments had arrived to attend the festival.
हॉल में लगे एक्सपायरी डेट के अग्नि शमन यंत्र । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद (आशीष मणि त्रिपाठी)। सेक्टर-12 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के कन्वेंशन हॉल में तीन दिवसीय गीता महोत्सव का आयोजन भगवान भरोसे हुआ। ऐसे इसलिए कहा क्योंकि हॉल में अग्निशमन यंत्र की डेट करीब डेढ़ साल पहले ही बीत चुकी है। महोत्सव में शिरकत करने केन्द्रीय मंत्री से लेकर कई विभागों के अफसर पहुंचे थे लेकिन किसी की नजर इस पर नहीं पड़ी।
विज्ञापन

कन्वेंशन हॉल में जगह-जगह अग्निशमन यंत्र यानी फायर एक्सटिंग्विशर लगे हैं। 2 जून 2019 में इनकी रिफलिंग करवाई गई थी। 11 जून 2020 को उसकी डेट समाप्त हो गई थी। यंत्रों पर इनकी तारीख भी अंकित है। कन्वेंशन हॉल में रविवार को एचएसवीपी की ओर से तीन दिवसीय गीता महोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ था। मंगलवार को महोत्सव का समापन था। तीन दिनों तक चले महोत्सव में केन्द्रीय मंत्री, अफसरों के अलावा कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए जगह-जगह से कलाकार, स्कूलों से छात्र-छात्राएं पहुंचे थे। महोत्सव में हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखने के लिए आम जनता भी पहुंची थी। ऐसे में वहां काफी भीड़ रही। ऐसे में अगर आग लग जाती तो बड़ा हादसा होने से कोई नहीं रोक सकता था।
विज्ञापन

आए दिन होते हैं कार्यक्रम और सरकारी बैठकें
सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय से महज एक किलोमीटर की दूरी पर कन्वेंशन हॉल बना हुआ है। जहां पर महीने में कई कार्यक्रम और सरकारी बैठकें होती रहती हैं। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों की आवाजाही आए दिन लगी रहती है। बावजूद इसके डेढ़ साल से एक्सपायरी डेट के अग्निशमन यंत्रों पर ध्यान नहीं दिया जाना बड़ी लापरवाही है। अगर आग लगने की घटना होती है तो आउट डेटेड अग्निशमन यंत्र किसी काम के नहीं होंगे। ऐसे में इसका जिम्मेदार कौन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed