फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Executive Engineer visited the stadium

कार्यकारी अभियंता ने किया स्टेडियम का दौरा

Mon, 08 Mar 2021 11:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Executive Engineer visited the stadium
फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण(एचएसवीपी) की ओर से सेक्टर-31 में बन रहे इंडोर स्टेडियम का सोमवार को एचएसवीपी के अधिकारियों ने दौरा किया। यहां चल रहे काम का निरीक्षण किया और ठेकेदार को काम में तेजी लाने के आदेेश दिए। अधिकारियों का कहना है कि स्टेडियम में बचे हुए काम को जल्द पूरा करने के लिए सरकार से करीब सात करोड़ रुपये के फंड की मांग की गई। इससे स्टेडियम में ट्रांसफार्मर और जनरेटर इत्यादि का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से सेक्टर-31 में लगभग पौने चार एकड़ जमीन पर इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस इंडोर स्टेडियम में अलग-अलग खेलों के 10 कमरे बनाए जा रहे हैं, जिसमें लोगों के बैठने की व्यवस्था भी होगी। इसकी खास बात यह होगी कि इसके नीचे ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग होगी। सोमवार को एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि स्टेडियम का काम अंतिम चरण में हैं। टीम ने यहां अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों की जांच की। फ्लोरिंग, ट्रांसफार्मर, जनरेटर लगाने सहित कुछ काम बाकी रह गया है। इसके लिए सरकार को पत्र लिखकर फंड की मांग की गई है। फंड मिलने पर दो माह में स्टेडियम का बाकी कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed