फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   excise department send notice to liqure tenders

आबकारी विभाग ने दस शराब ठेकेदारों को जारी किया नोटिस

Sat, 22 Feb 2020 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
excise department send notice to liqure tenders
आबकारी विभाग ने दस शराब ठेकेदारों को जारी किया नोटिस
विज्ञापन

फरीदाबाद। चार माह से लाइसेंस फीस दबाए बैठे शराब ठेकेदारों के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने बकाएदारों को नोटिस जारी कर 28 फरवरी तक बकाया लाइसेंस फीस का भुगतान करने को कहा है। जिले में 10 ठेकेदारों पर करीब 24.50 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस बकाया है। समय पर फीस जमा नहीं करने पर विभाग द्वारा उनके परमिट रद्द कर ठेके सील किए जाएंगे। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए छोड़े जाने वाले ठेेकों की बोली में भी उन ठेकेदारों के शामिल होने पर भी रोक लगा दी जाएगी।
जिले में आबकारी कराधान विभाग ने जोन बनाकर शराब ठेकों का आवंटन किया है। फरीदाबाद में कुल 45 जोन है। एक जोन में शराब के छह ठेके हैं यानी शहर में शराब के कुल 270 ठेके हैं। शराब बिक्री का लाइसेंस लेने वाले करीब 10 ठेकेदारों को विभाग के पास लाइसेंस फीस के बकाया 24.50 करोड़ रुपये जमा कराने थे, मगर बार-बार नोटिस के बावजूद ठेकेदारों ने कोई जवाब नहीं दिया। सरकार ने नई आबकारी नीति जारी कर दी है। इसके तहत वित्त वर्ष 2020-21 के लिए ठेके छोड़े जाने है। इस कारण विभाग ने ठेकेदारों ने लाइसेंस फीस वसूली अभियान शुरू किया है। ठेकेदारों को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
ठेकेदारों पर करीब 24.50 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस बकाया है। वसूली के लिए नोटिस जारी कर पांच दिन का समय दिया गया है। अगर तय समय में फीस नहीं भरते हैं तो लाइसेंस रद्द किया जाएगा। - एसपीएस चौहान, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed