{"_id":"68c1c9d8f0f60e1f45057a08","slug":"excellent-performance-of-students-in-district-level-hindi-fortnight-competition-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51041-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिला स्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता में छात्रों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिला स्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता में छात्रों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
कविता पाठ, व्याकरण, भाषण, निबंध, चित्र देखकर कहानी लिखने में योग्यता साबित की
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पाली स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित खंड स्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिताओं में छात्रों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागियों ने कविता पाठ, व्याकरण, भाषण, निबंध, चित्र देखकर कहानी और स्वलिखित कहानी जैसे आयोजनों में अपनी योग्यता साबित की।
बल्लभगढ़ ब्लॉक के परिणामों में कविता पाठ में सेक्टर-2 स्थित जीएमएसपीएस की पल्लवी और रागिनी ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि काजल ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्र देखकर कविता श्रेणी में जीपीएस रन्हेरा खेड़ा के प्रिंस ने प्रथम, जन्नत ने द्वितीय और ध्रुव ने तृतीय स्थान पाया। इसी तरह चित्र देखकर कहानी में अरोमा कुमारी ने पहला, साक्षी ने दूसरा और हितांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
व्याकरण प्रतियोगिता में जीपीएस दीघ की हितांशी प्रथम और अंकिता द्वितीय रहीं। भाषण में जीपीएस सब्जी मंडी की अंजलि ने पहला और आकांक्षा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
सीनियर वर्ग में कविता पाठ श्रेणी में सेक्टर-7 स्थित जीएसएसएस की अराधना ने प्रथम, कार्तिक ने द्वितीय और महक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्र देखकर कहानी में जीएसएसएस खंदावली के सबरूर प्रथम और सानिया द्वितीय स्थान पर रहीं। भाषण श्रेणी में वर्षा (जीएमएसएसएस बल्लभगढ़) और अविनाश (जीएसएसएस सेक्टर-7) को पहला और दूसरा स्थान मिला। व्याकरण में जीजीएसएसएस बल्लभगढ़ की तमन्ना प्रथम, सना द्वितीय और अंजू तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में सोनू, अंजली और पारुल ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
फरीदाबाद ब्लॉक में कविता पाठ में एनआईटी-3 स्थित जीएसएसएस की आरोही मिश्रा प्रथम और अंशुमान महुर द्वितीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में जीएसएसएस ओल्ड फरीदाबाद के अमन ने पहला स्थान पाया। व्याकरण में किरण और वर्तिका अव्वल रहीं। वहीं, निबंध लेखन में करिना और अंबिका ने अच्छे अंक प्राप्त कर सम्मान हासिल किया।