फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   exam

Faridabad News: सीईटी परीक्षा के लिए परिवहन विभाग चलाएगा 550 बसें, छात्रों को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा

Tue, 22 Jul 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
exam
-जिले में बनाए गए हैं 32 परीक्षा केंद्र, महिला व दिव्यांग अभ्यर्थियों को विशेष सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सीईटी परीक्षा 26 और 27 जुलाई को जिले के 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा परिवहन विभाग ने चार दिन के भीतर कुल 550 बसें संचालित करने की योजना बनाई है। ये बसें परीक्षार्थियों को उनके नजदीकी बस स्टैंड से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने व वापस लाने का कार्य करेंगी।

8 रूटों पर चलेंगी बसें, शटल सेवा भी उपलब्ध
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचाने के लिए आठ रूट तय किए जा रहे हैं, जिन पर ये बसें चलाई जाएंगी। प्रमुख रूटों में पलवल से औरंगाबाद, होडल, सोहना, नूंह और हुड्डा सेक्टर-2 जैसे स्थान शामिल हैं। शहर के भीतर केंद्रों तक जाने के लिए शटल सेवा भी रहेगी।
विज्ञापन


महिला व दिव्यांग अभ्यर्थियों को विशेष सुविधा
महिला परीक्षार्थियों के साथ एक परिजन और दिव्यांग अभ्यर्थियों को घर से परीक्षा केंद्र तक आने-जाने की नि:शुल्क सुविधा दी जाएगी। यह सेवा परीक्षा के एक दिन पहले और एक दिन बाद भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य
परीक्षार्थियों को hartrans.gov.in/advance-booking-for-cet-2025 लिंक पर जाकर अग्रिम यात्रा फॉर्म भरना होगा, ताकि सीट बुक की जा सके और व्यवस्था में कोई बाधा न आए।


बीएनएस धारा 163 लागू, उल्लंघन पर कार्रवाई
परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उपायुक्त ने सभी 32 परीक्षा केंद्रों की 500 मीटर परिधि में बीएनएस धारा 163 लागू की है। इस क्षेत्र में अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश, हथियार रखना, कोचिंग संस्थान, साइबर कैफे और फोटोस्टेट दुकानें खोलना प्रतिबंधित रहेगा। उल्लंघन की स्थिति में बीएनएस धारा 233 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed