{"_id":"681e58773b5610934b0d4c1f","slug":"ex-servicemen-will-be-ready-to-help-the-public-in-emergency-situations-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-43062-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आपातकालीन परिस्थितियों में जनता की मदद को तैयार रहेंगे पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आपातकालीन परिस्थितियों में जनता की मदद को तैयार रहेंगे पूर्व सैनिक
विज्ञापन
जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय में हुई पूर्व सैनिकों की बैठक, जिला प्रशासन, पुलिस और सेना की मदद करने की बनाई योजना
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पाकिस्तान के साथ चल रहे युद्ध जैसे हालात में आपातकालीन परिस्थितियों के लिए शहरवासियों की मदद के लिए जिले के पूर्व सैनिक तत्पर हैं। शुक्रवार को सेक्टर-16 स्थित जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में पूर्व सैनिकों ने आपातकालीन परिस्थितियों में शहरवासियों की मदद के लिए योजना बनाई। ऐसी परिस्थिति में किस तरह से वह जिला प्रशासन, पुलिस और सेना की मदद को आगे आ सकते हैं, इसपर विचार किया गया।
जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव और भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त कैप्टन रजनीश सिंह ने बैठक में मौजूद पूर्व सैनिकों को सभी हालात में मदद के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि घरों या संस्थानों पर हमले में फंसे आम लोगों को बचाने के लिए रस्सी, रस्सी काटने के लिए चाकू जरूर रखें। आपात परिस्थिति में फंसे लोगों को निकालने में यह काम आ सकते हैं। इसके अलावा पूर्व सैनिक अपनी यूनीफार्म भी तैयार रखें, आपात स्थिति में जाने पर लोग उनपर भरोसा करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में जिला प्रशासन, पुलिस और मौजूदा सेना की वह मदद कर सकते हैं। इस दौरान बैठक में कर्नल एमए खान, कमांडर वीएम त्यागी, सब मेजर सुंदर सिंह, पूर्व सैनिक जंगी लाल, पूर्व सैनिक उदय राम, जेडब्ल्यूओ वीरेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट डीजी करतार सिंह, हवलदार ओम प्रकाश समेत सैनिक कल्याण बोर्ड के सब मेजर महावीर, डब्ल्यूओ उजेंदर यादव, राम शरण आदि लगभग 30 पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
-- -
पूर्व सैनिकों का डाटा बनाया जाएगा
जिले में सेक्टरों और गांवों में रहने वाले पूर्व सैनिकों का डाटा जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बनाएगा। इसके लिए टीम बनाकर सभी से संपर्क करने के लिए कहा जा रहा है। आपात परिस्थिति में इनसे संपर्क कर काम किया जा सकता है। स्थानीय प्रशासन से जिला सैनिक बोर्ड भी संपर्क रखेगा और आपात परिस्थिति में मिलकर काम करेगा।
विज्ञापन
-- -
सोशल मीडिया पर फोटो या जानकारी शेयर करने से बचने की सलाह
बैठक में सभी पूर्व सैनिकों को स्वयं या परिवार के लोगों से सोशल मीडिया पर फोटो या अन्य जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी गई। इसका उपयोग किसी भी तरह से दुश्मन मुल्क कर सकता है। इसके अलावा पूर्व सैनिक आपात परिस्थिति में निकलने से पहले ही परिवार के लिए राशन और जरूरी सामग्री लाकर रख लें। इसके अलावा संदेहास्पद लोगों के बारे में जिला प्रशासन, पुलिस को सूचना भी दे सकते हैं।
-- -
रक्तदान के लिए आगे आने की सलाह
शारीरिक रूप से स्वस्थ पूर्व सैनिक आपात स्थिति में रक्तदान के लिए आगे आएंगे। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य के अनुसार रक्तदान किया जा सकता है। इसके लिए सभी के नंबर अपडेट किए जाएंगे।