फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   EWS flat allotted to 1072 displaced people

Faridabad News: खोरी विस्थापित 1072 लोगों को ईडब्ल्यूएस फ्लैट आवंटित

Fri, 25 Aug 2023 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
EWS flat allotted to 1072 displaced people
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। नगर निगम ने खोरी विस्थापित 1072 लोगाें को आशियाना ईब्ल्यूएस फ्लैट आवंटित कर दिए हैं। वहीं, 850 लोगों को 24 माह का मकान किराया भत्ता दिया जा चुका है। नगर निगम ने दो बार 1230 विस्थापितों को पात्र पाया था। वहीं, हाल ही में मिले 600 आवेदनों की दोबारा से जांच कराई जा रही है। इसमें पात्र मिले लोगों को फ्लैट दिया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार ने अरावली वन क्षेत्र स्थित खोरी गांव में करीब दस हजार मकानों को दो साल तोड़ दिया था। इससे हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। वहीं, खोरी गांव के विस्थापितों को डबुआ कॉलोनी के ईडब्ल्यूएस फ्लैट दिए जा रहे हैं। अभी तक करीब 1088 फ्लैटों में मरम्मत कार्य कराने के बाद सीवर और पानी समेत बिजली व्यवस्था को बेहतर कर दिया गया है। नगर निगम की दो सूची में करीब 1230 पात्रों को फ्लैट दिया जाना है, इसमें से करीब 1072 को फ्लैट का आवंटन हो चुका है। बचे लोगों को फ्लैट के कागजात जल्द लेने को कहा गया है। इसके बाद दूसरी सूची में आए लोगों के लिए फ्लैट का ड्रा निकाला जाएगा। अभी करीब 600 लोगों ने फ्लैट में रहना शुरू कर दिया है। दूसरी ओर 850 विस्थापितों को दो हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से मकान का किराया भत्ता दिया जा चुका है। अन्य को अधूरे कागजात को पूरा करने को कहा गया है। नगर निगम को फ्लैट उपलब्ध कराने तक विस्थापितों को प्रतिमाह दो हजार रुपये देना है। दूसरी ओर नगर निगम ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स परिसर में पांच पार्क विकसित कर दिए हैं। पार्कों में ओपन जिम, बच्चों के लिए झूले, वॉकिंग ट्रैक, हरियाली समेत लाइटों का इंतजाम किया गया है। पार्काेंं में पौधे और चारों ओर वॉकिंग ट्रैक बनाया जाएगा। इसके अलावा पूरे परिसर में स्ट्रीट लाइटों का इंतजाम किया गया है। साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखकर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed