Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Everyone wishes to become Shefali and Jemima.

Faridabad News: शेफाली और जेमिमा बनना हर मन की इच्छा

Tue, 04 Nov 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Everyone wishes to become Shefali and Jemima.
- खिलाड़ियों ने कहा- जिले में मूलभूत सुविधाएं तक नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भारत की महिला टीम ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विश्वकप का खिताब जीत लिया। इसको लेकर जिले की महिला खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि इस जीत ने उन्हें शेफाली वर्मा और जेमिमा रॉड्रिग्स बनने की उम्मीदें दी हैं। हालांकि उनके इन उम्मीदों को जिले में खेल के प्रति उदासीनता तोड़ रही है।

शहर में सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में क्रिकेट का मैदान तक नहीं है। वहीं एनआईटी स्थित राजा नाहर सिंह जैसा अतंरराष्ट्रीय स्टेडियम पिछले 10 से अधिक सालों से जंगल में तब्दील हुआ पड़ा है। मैदान के बाहर से स्टेडियम की बड़ी-बड़ी लाइटें नजर आती हैं, पर अंदर जाने पर सिर्फ जंगल और झाड़ियां नजर आती हैं। ऐसे में शहर के खिलाड़ियों के सामने क्रिकेटर बनने की चुनौती है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने बताया कि शहर में कोई सरकारी क्रिकेट स्टेडियम नहीं है। किसी अकादमी में प्रशिक्षण लो तो महंगी फीस देनी पड़ती है। ऐसे में किसी मध्यमवर्गीय खिलाड़़ी के लिए लंबे समय तक क्रिकेट खेल पाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूल में ही अभ्यास करती हूं। एसजीएफआई के खेलों में कई बार प्रतिभाग लेकर अच्छा प्रदर्शन भी किया है। शेफाली वर्मा की बल्लेबाजी बेहद पसंद है। कोई सरकारी स्टेडियम या अकादमी फरीदाबाद में हो जाए तो अच्छा रहेगा।-राजनंदिनी, अंडर-17 खिलाड़ी


पिछले 4 साल से क्रिकेट का अभ्यास कर रही हूं। हरमनप्रीत मेरी पसंदीदा खिलाड़ी हैं। उनकी तरह ही बनना है। फरीदाबाद में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बने होने के बावजूद सालों से यहां कोई मुकाबला नहीं हुआ है। खेल कर प्रति फैली इस उदासीनता से उम्मीदें दम तोड़ देती हैं।-सृष्टी, अंडर-17 खिलाड़ी


बेहद अच्छा मुकाबला रहा। भारतीय महिला टीम ने पहली बार विश्वकप जीता है। उम्मीद करती हूं कि मैं भी एक दिन भारतीय जर्सी पहनकर टीम इंडिया के लिए मैदान में उतरुंगी। जेमिमा रॉड्रिग्स मेरी पसंदीदा खिलाड़ी हैं।- जान्हवी, अंडर-14 खिलाड़ी



फरीदाबाद में पिछले कुछ समय से क्रिकेट में लड़कियों की भागीदारी अच्छी रही है। हाल ही में हुए राज्य एसजीएफआई के खेलों में भी शहर की अंडर-17 बालिकाओं की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था। राजा नाहर सिंह स्टेडियम बन जाने के बाद सुविधाएं और बेहतर होंगी।-निरेश यादव, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article