फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Every woman should get a mammography test after 40.

Faridabad News: 40 के बाद हर महिला को करवाना चाहिए मैमोग्राफी टेस्ट

Mon, 22 Dec 2025 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Every woman should get a mammography test after 40.
स्तन कैंसर को लेकर महिलाएं नहीं है जागरुक, तीन साल में 20 प्रतिशत बढ़े है मामले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। स्वस्थ जीवन जीने के लिए हर व्यक्ति को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाना आवश्यक है। ऐसे ही महिलाओं को भी 40 के बाद मैमोग्राफी टेस्ट करवाना जरूरी है। ताकि उनको समय रहते पता चल सके कि उनको स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी तो नहीं है।
आज के समय में भी महिलाएं जागरूक नहीं हैं। जिस वजह से पिछले 3 साल में 20 प्रतिशत स्तन कैंसर के मामले बढ़े हैं। वहीं दूसरी ओर जिले के एकमात्र सरकारी बीके अस्पताल में स्तन कैंसर का इलाज नहीं होता है। इसी वजह से इस बीमारी से ग्रस्त महिलाओं को दिल्ली स्थित एम्स में रेफर किया जाता है।
विज्ञापन


विन ओवर कैंसर की फाउंडर कविता गुप्ता का कहना है कि महिलाओं को समय-समय पर विभिन्न प्रकार की जांच करवाना आवश्यक है। ताकि उनको समय रहते बीमारी का पता चल सके। जिनमें से एक स्तन कैंसर की बीमारी है। यह बीमारी 40 के बाद महिलाओं में पाई जाती है। इसलिए 40 की उम्र को पार करते ही साल में एक बार महिलाओं को मैमोग्राफी टेस्ट करवाना आवश्यक होता है, ताकि उनको सही समय पर स्तन कैंसर जैसी बीमारी के बारे में पता चल सके। उनकी संस्था की ओर से स्तन कैंसर से पीड़ित महिलाओं की मदद की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 प्रतिशत हुआ है इजाफा
बीके अस्पताल के डॉ. दिनेश रंगा ने बताया कि पिछले तीन साल में स्तन कैंसर के मरीजों में 20 प्रतिशत इजाफा हुआ है। आज भी महिलाएं इस बीमारी को लेकर जागरूक नहीं है। जिस वजह से वह समय रहते महिलाओं को उपचार नहीं हो पाता है। उन्होंने बताया कि जिले के सरकारी अस्पताल में उपचार नहीं होने की वजह से महिलाओं को दिल्ली रेफर किया जाता है। इसके अलावा सरकार की ओर से इस बीमारी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed