फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Every section should participate in making the district a leader in cleanliness: Deputy Commissioner

जिले को स्वच्छता में अग्रणी बनाने में हर वर्ग बने सहभागी : उपायुक्त

Sat, 06 Sep 2025 01:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Every section should participate in making the district a leader in cleanliness: Deputy Commissioner
- स्वच्छता अभियान में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले वार्डों को मिलेगा सम्मान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 11 सप्ताह का हरियाणा शहर स्वच्छता महाअभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर उपायुक्त विक्रम सिंह एवं नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अभियान की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले वार्डों और उनके अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जो साप्ताहिक समीक्षा में भी जो वार्ड अच्छा प्रदर्शन करेंगे उनकी भी प्रशंसा की जाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि फरीदाबाद को स्वच्छता में अग्रणी बनाने में हर वर्ग सहभागी बनें।
विज्ञापन


उपायुक्त विक्रम सिंह ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 11 सप्ताह के इस स्वच्छता अभियान के तहत फरीदाबाद शहर के चप्पे-चप्पे को साफ, सुंदर और हरित बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने इसके लिए आरडब्ल्यूएस, वार्ड पार्षदों, औद्योगिक इकाइयों आदि के साथ बैठक करने को कहा है। साथ ही अपने-अपने वार्डों की विजिट कर शॉर्ट टर्म और लांग टर्म इश्यू नोट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वच्छता अभियान चलाने के बाद संबंधित अधिकारी व्हाट्सएप ग्रुप, संबंधित पोर्टल और सोशल मीडिया पर अभियान के पहले की और बाद की फोटो अवश्य अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत संबंधित अधिकारी प्रति सप्ताह कम से कम दो किलोमीटर का एरिया साफ करवाने का टारगेट निर्धारित करें और जो भी समस्या हों उनका निस्तारण करवाएं। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और स्वच्छता अभियान में जन भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed