फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Every home tricolor campaign will be organized in three phases till Independence Day

Faridabad News: स्वतंत्रता दिवस तक तीन चरणों में आयोजित होगा हर घर तिरंगा अभियान

Sun, 03 Aug 2025 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Every home tricolor campaign will be organized in three phases till Independence Day
शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों में लगाई जाएंगी प्रदर्शनियां, प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित
विज्ञापन


नागरिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर पोर्टल पर करनी होगी अपलोड

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आजादी का अमृत महोत्सव की शृंखला में लगातार चौथे वर्ष हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 15 अगस्त तक तीन चरणों में चलेगा। पहला चरण 8 अगस्त तक, दूसरा चरण 9 से 12 अगस्त तक तथा तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय और महानिदेशक सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की ओर से हर घर तिरंगा अभियान की गाइडलाइन जारी की गई है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 8 अगस्त तक स्कूलों की दीवारों और बोर्ड को तिरंगे से प्रेरित कला से सजाया जाएगा।
विज्ञापन


शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों आदि में प्रदर्शनियों का आयोजन होगा। स्कूल, काॅलेज व सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। तिरंगा राखी बनाने की कार्यशालाएं और प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ ही सैनिकों और पुलिसकर्मियों को ‘आभार पत्र’ लिखकर डाक विभाग के समन्वय से राखियां भेजी जाएंगी। सार्वजनिक स्थानों व बाजारों में तिरंगे रंगों को प्रदर्शित करने के लिए तिरंगे धागे युक्त ‘तिरंगा बुनाई और धागे’ की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि दूसरे चरण में 9 से 12 अगस्त के बीच वृहद आयोजन होंगे। इस दौरान तिरंगा महोत्सव के रूप में एक बड़ा आयोजन किया जाएगा। इसमें वृहद तिरंगा मेला और भव्य तिरंगा म्यूजिकल कन्सर्ट का आयोजन होगा। प्रदेश स्तरीय ‘तिरंगा महोत्सव’ का आयोजन किसी प्रमुख स्थल पर व्यापक जनभागीदारी के साथ होगा। तिरंगा महोत्सव आयोजित किए जाने वाले प्रमुख स्थल पर तिरंगा मेले का भी आयोजन होगा।


तीसरे चरण में ध्वजारोहण समारोह होगा
डीसी ने बताया कि अभियान के तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त के बीच सभी सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों आदि पर ध्वजारोहण समारोह और तिरंगा प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। नागरिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed