फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Every citizen should fulfill their responsibility towards the country's development and the national interest.

Faridabad News: देश के विकास और राष्ट्रहित के लिए प्रत्येक नागरिक जिम्मेदारी निभाए

Fri, 09 Oct 2026 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Every citizen should fulfill their responsibility towards the country's development and the national interest.
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने की अपील
विज्ञापन


फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में ''''दो साल बेमिसाल'''' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश के विकास और राष्ट्रहित के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन और विकास की भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने की बात कही। श्री गुर्जर ने ''''हम देश के लिए जिएंगे और देश के लिए मरेंगे'''' की भावना के साथ प्रत्येक नागरिक से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं तथा समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए लगभग 2800 करोड़ रुपये की लागत से 11 हजार केवी की बिजली लाइनों को भूमिगत करने की योजना का उल्लेख किया। इससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा और नागरिकों को बेहतर एवं निर्बाध बिजली सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान, एनआईटी से भाजपा विधायक सतीश फागना ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का स्वागत करते हुए कहा कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। क्षेत्रवासियों की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर को चांदी का मुकुट भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed