{"_id":"69bafac7a8c3585f720f32da","slug":"every-bjp-worker-is-the-backbone-of-the-organization-gargi-kakkar-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65277-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ : गार्गी कक्कड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ : गार्गी कक्कड़
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश सचिव ने ली कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल में जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेत्री व प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
गार्गी कक्कड़ ने संगठन विस्तार, कार्य पद्धति एवं बूथ स्तर पर कार्यों की महत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और बूथ स्तर पर मजबूत पकड़ ही पार्टी की सफलता का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम की विशेष महत्ता बताते हुए कहा कि यह केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत दर्शन का माध्यम है। ‘मन की बात’ के जरिए देश के कोने-कोने में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों, अनसुने नायकों और समाज के लिए समर्पित लोगों को सामने लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के उन व्यक्तियों को पहचान दिला रहे हैं, जो बिना किसी पहचान के राष्ट्रहित में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को प्रेरित करता है और देश सेवा की भावना को जागृत करता है।
जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देश के विकास, एकता और प्रेरणा का सशक्त मंच है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। जिलाध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्षों को विशेष रूप से निर्देश दिया कि सभी 877 बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने और सुनाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें और प्रेरणा प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।