फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Events like Gurjar Mahotsav are important for the society: Badauli

गुर्जर महोत्सव जैसे आयोजन समाज के लिए जरूरी : बडौली

Thu, 26 Dec 2024 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Events like Gurjar Mahotsav are important for the society: Badauli
दूसरे दिन गुर्जर महोत्सव में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गुर्जर समाज का गौरवमयी इतिहास रहा है। यह समाज अपने संस्कारों को गुर्जर महोत्सव के रूप में दुनिया के सामने ला रहा है। आने वाले समय में इस मेले में पूरी दुनिया से लोग आएंगे। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने गुर्जर महोत्सव के दूसरे दिन पहुंच कर कहीं। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज में पन्ना धाय जैसी वीर महिला का चरित्र हमें देखने को मिलता है। यह अच्छी बात है कि आज समाज अपनी संस्कृति को दुनिया के बीच रखने के लिए एक मेले का आयोजन कर रहा है। आने वाले समय में यह बहुत विशाल रूप लेगा। इसके लिए मैं वर्तमान में ही आपको बधाई दे रहा हूं।

उन्होंने गुर्जर समाज के युवाओं से नशे से दूर रहने की भी अपील की। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री राजेश नागर ने राम राम से शुरू अपने संबोधन से समाज को कनेक्ट किया। उन्होंने कहा कि गुर्जर महोत्सव में हमारी माता बहनों ने गुर्जरी ओढ़ना पहनकर माहौल को विशेष बना दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश और विदेशों से भी गुर्जर समाज के लोग अपनी कला को दिखाने के लिए आए हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष दिवाकर बिधूड़ी ने संयुक्त रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि गुर्जर महोत्सव ने पूरे देश से समाज को एकसूत्र में बांधने का काम किया है। नागर ने कहा कि हमारा समाज अपनी पुरानी सांस्कृतिक पहचान को प्राप्त करने की दिशा में काम कर रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार बोहरा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजबाला सरधाना, समय सिंह कसाना, जगदीश अम्बावता, सुन्दर कसाना, रणदीप चौहान, निशांत छौंकर, सुभाष गुर्जर, राहुल यादव, एमपी नागर, विजय नागर आदि मौजूद रहे।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed