{"_id":"69517bf1704f5f0c1b0e4754","slug":"even-in-winter-people-of-ward-29-are-craving-for-water-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59055-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सर्दियों में भी पानी को तरस रहे वार्ड-29 के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सर्दियों में भी पानी को तरस रहे वार्ड-29 के लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद के वार्ड-29 में पानी की गंभीर समस्या इन दिनों आम जनजीवन को प्रभावित कर रही है। इस इलाके के लोग सर्दियों के मौसम में भी पानी की किल्लत से जूझने को मजबूर हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि पानी से संबंधित टेंडर तो खुल चुका है, लेकिन अब तक उसका आवंटन नहीं हो सका है, जिसके चलते मरम्मत और रखरखाव कार्य ठप पड़े हैं।
वार्ड-29 के अंतर्गत पिछले 15–16 दिनों से कई सरकारी ट्यूबवेल खराब पड़े हुए हैं। संतोष नगर में 5 नंबर और 14 नंबर ट्यूबवेल, एक ट्यूबवेल सरकारी स्कूल के पास तथा एक एनएचपीसी गेट बाइपास के पास लंबे समय से बंद है। इससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसी तरह आईपी कॉलोनी के दो ट्यूबवेल अचानक खराब हो गए, जिससे कॉलोनी के पॉकेट-बी के निवासियों को तीन दिनों तक पानी की किल्लत का समाना करना पड़ा। बाद में निगम कर्मियों द्वारा संज्ञान लेकर अस्थायी रूप से समस्या का समाधान किया गया, लेकिन यह केवल एक तात्कालिक राहत साबित हुई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की चिंता है कि यदि टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में हालात और भी बिगड़ सकते हैं। कई दिनों तक ट्यूबवेल का खराब पड़े रहना और कॉलोनियों में बार-बार पंप खराब होने की समस्या पहले से ही आम हो चुकी है। समय रहते स्थायी समाधान नहीं हुआ तो स्थिति पर नियंत्रण पाना निगम के लिए और भी कठिन हो जाएगा।