फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Even in posh sectors, women lack a sense of security; anxiety rises as evening falls.

Faridabad News: पॉश सेक्टर में भी महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा नहीं, शाम होते ही बढ़ जाती है चिंता

Sat, 25 Jul 2026 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Even in posh sectors, women lack a sense of security; anxiety rises as evening falls.
फरीदाबाद सेक्टर 15 सामुदायिक भवन आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। संवाद
सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर में संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने रखी अपनी बात, बेहतर सुरक्षा और सुविधाओं की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-15 स्थित कम्युनिटी सेंटर में शनिवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं को खुलकर साझा किया। संवाद के दौरान महिलाओं ने सुरक्षा, सार्वजनिक सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।

महिलाओं ने कहा कि सेक्टर-15 सहित आसपास के इलाके शहर के प्रमुख और पॉश सेक्टरों में गिने जाते हैं, इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। उनका कहना था कि शाम ढलने ही महिलाएं अकेले सड़क पर निकलने में असहज महसूस करती हैं। कई स्थानों पर पर्याप्त पुलिस गश्त नहीं होती, जबकि कुछ सड़कों और पार्कों के आसपास रोशनी की भी कमी रहती है, जिससे असुरक्षा की भावना और बढ़ जाती है।
विज्ञापन




कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने मांग की कि संवेदनशील स्थानों पर नियमित पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तथा खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून-व्यवस्था का नहीं बल्कि सामाजिक विश्वास का भी विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घरेलू सहायिकाओं की वेरिफिकेशन में होती है परेशानी
सेक्टर में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि उनके घरों में काम करने वाली घरेलू सहायिकाओं की वेरिफिकेशन करने में कई बार उनको परेशानी का समाना करना पड़ता है। पुलिस को वेरिफिकेशन के लिए कोई सुविधा करनी चाहिए। इसके अलावा संवाद के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सार्वजनिक परिवहन से जुड़े सुझाव भी सामने आए। उन्होंने कहा कि इस तरह के संवाद कार्यक्रम महिलाओं को अपनी बात प्रशासन और समाज तक पहुंचाने का प्रभावी मंच प्रदान करते हैं।


महिलाओं से बात
रात के समय कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने की वजह से परेशानी होती है। - प्रियंका

पुलिस को समय-समय पर सेक्टर की अंदरूनी सड़कों पर भी गश्त करनी चाहिए।- राज बाला

घरेलू सहायिकाओं की वेरिफिकेशन करवाने में उनको काफी परेशानी होती है। - अरूणा मित्तल

पॉश सेक्टर होने के बावजूद कोई सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं है। - संगीता मनचंदा

सेक्टर में कर्मचारी समय पर कूडे़ को उठाते नहीं आते है जिस वजह से उनको परेशानी होती है। -शशि मुद्रा

सेक्टर में रात के समय असामाजिक तत्वों पर नजर रखनी चाहिए। - पूनम भाटिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed