{"_id":"6a1c86134cbcebe33504e0d9","slug":"even-after-receiving-rs-50-lakh-an-attempt-was-made-to-occupy-the-plot-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71254-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 50 लाख रुपये लेने के बाद भी प्लॉट पर कब्जे का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 50 लाख रुपये लेने के बाद भी प्लॉट पर कब्जे का प्रयास
विज्ञापन
आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद के बाद धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-4 स्थित एक व्यावसायिक प्लॉट के सौदे को लेकर सामने आए विवाद में आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि प्लॉट का सौदा तय होने और बड़ी रकम एडवांस लेने के बावजूद विक्रेता की ओर से विवाद उत्पन्न कर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई।
सेक्टर-8 निवासी अरुण कपूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने सेक्टर-4 स्थित प्लॉट नंबर-21का सौदा अमन शर्मा के साथ 3 करोड़ रुपये में किया था। सौदे के तहत उन्होंने कुल 50 लाख रुपये एडवांस में दिए, जिसमें 42 लाख रुपये बैंक खाते के माध्यम से तथा 8 लाख रुपये नकद भुगतान किए गए। इसके बदले उन्हें पंजीकृत एग्रीमेंट भी प्राप्त हुआ।
अरुण कपूर का आरोप है कि भुगतान प्राप्त करने के बाद अमन शर्मा ने प्लॉट नंबर-21 स्थित उनके कार्यालय में पहुंचकर विवाद करना शुरू कर दिया और जबरन कब्जा करने की नीयत से झगड़ा करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 3 अप्रैल को सेक्टर-8 चौकी प्रभारी को शिकायत भी दी थी, लेकिन शिकायत की रसीद नहीं दी गई और कई बार चौकी जाने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
उसके बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।