फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Even after grabbing Rs 30 lakh, the house was not registered.

Faridabad News: 30 लाख हड़पने के बाद भी नहीं की मकान की रजिस्ट्री

Wed, 22 Nov 2023 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Even after grabbing Rs 30 lakh, the house was not registered.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। तीन आरोपियों ने 30 लाख रुपये हड़पने के बावजूद भी प्लाॅट की रजिस्ट्री नहीं की। पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-8 निवासी मनधीर मान ने बताया कि राजेश व रणवीर दोनों प्रॉपर्टी डीलर का काम करते है। दोनों ने बताया कि उनके पास एक मकान सेक्टर 29 में बिकाऊ है। वह मकान परमबीर के नाम पर है। दोनों ने परमबीर से मकान खरीदने के लिए बैठक करवाई। इसमें मकान का सौदा एक करोड़ का तय किया गया। 23 नवंबर 2021 को बयाने के तौर पर बीस लाख रुपये दे दिए। उसके बाद एक दिसंबर 2022 को 10 लाख रुपये की पेमेंट कर दी गई। बकाया रकम रजिस्ट्री के तीन महीने बाद दी जाएगी। रजिस्ट्री को करवाने के लिए कई बार परमबीर को कहा, लेकिन आनाकानी करते रहे। जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर हुडा विभाग से पता किया, तो उनको पता चला की हुडा विभाग में परमबीर के नाम को वह मकान है ही नहीं। इसपर उन्होंने दोनों प्रॉपर्टी डीलर का बताया। उन्होंने कहा कि मकान के कागज देखने की जिम्मेवारी उनकी नहीं है वह कमीशन के तौर पर काम करते है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed