फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Even after depositing property tax, there was no update on the portal

संपत्तिकर जमा करने के बाद भी पोर्टल पर नहीं हुआ अपडेट

Fri, 03 Jun 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Even after depositing property tax, there was no update on the portal
फरीदाबाद। शहरी निकाय विभाग की लापरवाही के कारण संपत्तिकर जमा कराने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने वित्तवर्ष 2021-22 का कर तो जमा करा दिया, लेकिन ऑनलाइन पोर्टल पर अभी भी पुराना कर लंबित दिखा रहा है। ऐसी शिकायत लेकर रोजाना पांच-छह लोग निगम मुख्यालय पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने वित्तवर्ष 2021-2022 में संपत्तिकर में छूट दिया था। अप्रैल और मई में संपत्तिकर जमा कराने वालों का यूएलबी (शहरी निकाय विभाग) पोर्टल पर डेटा अपडेट किया। इसके बावजूद भी जो लोग बिल जमा करा चुके हैं, उनका अभी भी कर जमा हुआ नहीं दर्शा रहा है। अभी भी कर के बकायेदारों की सूची में नाम आ रहा है। इससे लोग परेशान है। उनका कहना है कि कर जमा करने के बावजूद भी नाम बकायेदार के रूप में शो कर रहा है। यूएलबी के पोर्टल पर अभी भी पुराना कर का बिल प्रदर्शित हो रहा है। एनआईटी के रमेश ने बताया कि मार्च में कर जमा कराया था, लेकिन अभी भी पुराना बिल दर्शा रहा है। अब ठीक कराने में परेशानी हो रही है। वहीं सुरेश ने कहा कि निगम को इसमें सुधार करना चाहिए।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने कर जमा कराने के बाद पोर्टल पर अपडेट नहीं होने की शिकायत दी है। ऐसे लोगों को ऑनलाइन आवेदन और कर जमा करने की रसीद देनी होगी। इसके बाद ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय सिंह, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी नगर निगम
सर्वर धीमा होने से कर जमा करने में हुई परेेशानी
फरीदाबाद। एनडीसी पोर्टल शुरू होने से अब नगर निगम में कर और सीवर-पानी के बिल जमा होने शुरू हो गए हैं। इसके लिए शुक्रवार को निगम के नागरिक सुविधा केंद्र पर लोगों की भीड़ लगी रही। हालांकि, सर्वर धीमा होने से लोगों को परेेशानी हुई। लोगों ने कहा कि सर्वर धीमा होने से पांच मिनट का काम दो घंटे में हुआ। ऐसे में सुबह से आए लोग दोपहर तक बिल भुगतान करने में लगे रहे। दूसरी ओर नगर निगम ने 50 हजार से ऊपर के बकायेदारों को नोटिस भेज दिया है। साल 2007 सर्वे के अनुसार, निगम क्षेत्र में 2.5 लाख प्रॉपर्टी हैं। ब्यूरो
गृहकर जमा करने आया था। सर्वर धीमा होने के कारण परेशानी हुई। दो घंटे बाद कर जमा हो पाया।
- जगदीश, डबुआ कॉलोनी
-
सुबह नौ बजे सीएफसी पर आया और 11 बजे कर जमा हुआ। दो लोगों के कर जमा होने के बाद सर्वर बीच-बीच में धीमा हो जा रहा था।
- सुनील, संजय कॉलोनी
--
मनोज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed