{"_id":"6afb5010976c64b0b3015307","slug":"essay-writing-and-quiz-competitions-organized-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85463-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित
विज्ञापन
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित सुषमा स्वराज राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में बीबीए द्वितीय वर्ष की नेहा ने निबंध लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में टीम ई विजेता रही।
मतदाता साक्षरता क्लब (चुनावी साक्षरता क्लब) की ओर से इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इनका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देना था। निबंध लेखन में बीबीए द्वितीय वर्ष की कोमल ने दूसरा स्थान हासिल किया। बीएससी लाइफ साइंस प्रथम वर्ष की साक्षी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की टीमों के बीच रोचक मुकाबला हुआ। इसमें टीम ए दूसरे और टीम सी तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने नागरिक अधिकारों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ी अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या रितिका गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान सपना नागपाल, शालिनी शर्मा और राजेंद्र उपस्थित रहे। निबंध प्रतियोगिता का मूल्यांकन पूनम मलिक और राजेश ने किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में दिव्या, कुलदीप और दीपशिखा शामिल थीं। विद्यार्थियों ने इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।