{"_id":"6a9b1006980310d31c08f917","slug":"esic-medical-college-to-seek-help-from-social-organizations-to-address-blood-shortage-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79152-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रक्त की कमी दूर करने के लिए सामाजिक संगठनों की मदद लेगा ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रक्त की कमी दूर करने के लिए सामाजिक संगठनों की मदद लेगा ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
ऑपरेशन के लिए हर महीने 1000 से 1200 यूनिट रक्त की जरूरत
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों के ऑपरेशन के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अब सामाजिक और औद्योगिक संगठनों की मदद ली जाएगी। अस्पताल प्रबंधन सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनके सदस्यों और आम लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करेगा। रक्त की कमी को दूर करने के लिए 30 जुलाई से अस्पताल में नियमित रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के जरिये करीब एक माह में 700 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है।
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में हर महीने करीब 1000 से 1200 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में रक्तदान शिविरों के माध्यम से जुटाए गए रक्त के बावजूद मांग और उपलब्धता के बीच करीब 300 से 500 यूनिट का अंतर रह जाता है। इस अंतर को पूरा करने के लिए फिलहाल मरीजों के तीमारदारों को रक्त की व्यवस्था करनी पड़ती है। अस्पताल प्रबंधन अब इस निर्भरता को कम करने के लिए सामाजिक और औद्योगिक संगठनों के सहयोग से नियमित रक्तदान कराने की तैयारी में है। इसके अलावा विभिन्न औद्योगिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों से संपर्क कर वहां भी रक्तदान शिविर आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। अस्पताल के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारी और मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी भी स्वैच्छिक रक्तदान में भाग ले रहे हैं।
-
रक्तदान की मुहिम शुरू करने का मकसद अस्पताल में पर्याप्त रक्त उपलब्ध रखना है, ताकि रक्त की कमी के कारण किसी मरीज के ऑपरेशन या उपचार में देरी न हो । वहीं तीमारदारों को रक्तदाता तलाशने के लिए परेशान न होना पड़े। - डॉ. कालिदास चव्हाण दत्तात्रेय, डीन, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल